Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद हरियाणा

फरीदाबाद : मुख्यमंत्री मनोहर लाल विश्वविद्यालय की अधिकारिक बैबसाइट, लोगो तथा विजन डाॅकूमैंट का लोकार्पण भी करेंगे।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद : हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल 25 अगस्त 2017 को प्रात : नौ  बजे हरियाणा विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय द्वारा सूरजकुण्ड स्थित होटल राजहंस के सम्मेलन हाल में कौशल हरियाणा-अभिलाषाएं सामथ्र्य एवं अवसरों का संगम विषय पर आयोजित की जाने वाली एक दिवसीय कार्यशाला का उद्घाटन बतौर मुख्य अतिथि पधार कर करेंगे।
                  इस विश्वविद्यालय के कुलपति राज नेहरू ने बताया कि इस मौके पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल विश्वविद्यालय की अधिकारिक बैबसाइट, लोगो तथा विजन डाॅकूमैंट का लोकार्पण भी करेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्य मंत्री डा. जितेन्द्र सिंह इस अवसर पर आयोजित उद्घाटन सत्र की अध्यक्षता करेंगे। कार्यक्रम में विभिन्न 29 औद्योगिक एवं तकनीकी संस्थानों तथा विश्वविद्यालयों के साथ शैक्षणिक सहभागिता के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर भी किए जायेंगे। श्री राज नेहरू ने बताया कि हरियाणा के महामहिम राज्यपाल प्रोफैसर कप्तान सिंह सोलंकी इस कार्यशाला के समापन समारोह के अवसर पर दोपहर बाद साढ़े  बजे मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे।
                     कार्यक्रम का उद्देश्य देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा शुरू किए गए कौशल विकास भारत अभियान की कड़ी में कम पढ़े-लिखे परन्तु रोजगार पाने के इच्छुक युवाओं को कई प्रकार के हुनर प्रदान करके स्वावलम्बी बनाना है ताकि वे रोजगार हासिल करने अथवा स्वरोजगार स्थापित करने में स्वयं को तकनीकी ज्ञान के बल पर समर्थ व सक्षम महसूस कर सके। उन्होंने बताया कि इस प्रयास के अन्तर्गत फिलहाल उनकी यूनिवर्सिटी के कार्यकलापों की शुरूआत हिपा गुरूग्राम से की गई है। मुख्यमंत्री  मनोहर लाल के कुशल मार्गदर्शन व अनुमति के अनुसार फरीदाबाद के नजदीकी व पलवल जिला के ग्राम दूधौला में हरियाणा प्रदेश सरकार की ओर से लगभग 85 एकड़ भूमि पर हरियाणा कौशल विश्वविद्यालय का निर्माण किया जा रहा है। इसके बन जाने तक जब तक उन्होंने अपने सम्पर्क में आये युवा प्रशिक्षार्थियों को वाईएमसीए परिसर फरीदाबाद में प्रशिक्षण प्रदान करना शुरू किया हुआ है।

Related posts

आपत्तिजनक गीत पर हरियाणा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गायक बादशाह पर एफआईआर दर्ज, लुक आउट सर्कुलर जारी।

Ajit Sinha

फरीदाबाद:तेज रफ़्तार एक्सयूवी कार ने आज खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली में पीछे की तरफ से मारी जोरदार टक्कर, कार हुई बुरी तरह से क्षतिग्रस्त,

Ajit Sinha

केंद्रीय राजयमंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने किया 2 करोड़ 83 लाख रुपये की लागत से बनाने वाले पुल का किया शिलान्यास।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x