Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: किसान संघर्ष समिति ने आज सिकरी में किसानों के समर्थन संघर्ष कर रहे पलवल के किसान भाइयों को भोजन खिलाया। 

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: किसानों के समर्थन दिल्ली की ओर जाने वाले पलवल के सैकड़ों किसानों को सिकरी  नेशनल हाइवे, फरीदाबाद पर जिला प्रशासन ने रोका हुआ हैं । इस दौरान संघर्ष कर रहे सैकड़ों किसानों को आज दोपहर में किसान संघर्ष समिति, नहरपार, फरीदाबाद ने खाना खिलाया। 
 
इस संस्था के संयोजक सतपाल ने जानकारी देते हुए बताया कि सिकरी में किसानों के समर्थन में संघर्ष कर रहे मेरे पलवल के किसान भाइयों के लिए आज अजरौंदा स्थित एक मंदिर के प्रांगण में खाने के लिए पूरी -सब्जी बनाए  गए थे।

और तैयार खाना को एक कंटेनर में रख कर सिकरी ले जाया गया जहां पर उनके नेतृत्व में साथी सदस्यों ने कल वीरवार से किसानों के समर्थन संघर्ष कर रहे हैं , पलवल के किसानों को खाना खिलाया गया। इस दौरान उनके साथ बलजीत सिंह नरवत, नरवीर तेवतिया, अमर सिंह मलिक, प्रकाश चंद सिंह , भूप सिंह के अलावा उनके कई किसान साथी मौजूद थे।       

Related posts

फरीदाबाद: ग्रीन फील्ड कॉलोनी में आयोजित दुर्गा पूजा में वीरेंद्र भड़ाना ने जमकर खेली डांडिया-देखें वीडियो में

Ajit Sinha

शादी का झांसा देकर भाई की साली से जबरन बलात्कार करने के आरोपित को एनआईटी महिला थाना पुलिस किया अरेस्ट।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: सड़क हादसे में स्कूटी सवार एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!