Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: ग्रीन फील्ड कॉलोनी में आयोजित दुर्गा पूजा में वीरेंद्र भड़ाना ने जमकर खेली डांडिया-देखें वीडियो में



अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद:ग्रीन फील्ड पूजा समिति द्वारा श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर के प्रांगण में आयोजित दुर्गा पूजा  में जमकर लोगों ने डांडिया खेली, इस डांडिया उत्सव में ग्रीन फील्ड रेजिडेंट वेलफेयर सोसायटी के प्रधान वीरेंद्र भड़ाना मुख्यथिति के तौर पर उपस्थित हुए। और डांडिया खेल रहे लोगों ने उत्साहित होकर उन्हें अपने बीच डांडिया खेलने के लिए हाथ पकड़ कर ले आए। फिर क्या था पहले से खेल रहे डांडिया वाले और ज्यादा उत्साहित हो गए। और प्रधान वीरेंद्र भड़ाना के साथ जमकर डांडिया खेली, इसके बाद दुर्गा पूजा के अंतिम होने पर एक दूसरे को बधाई। ये दुर्गा पूजा वहां उपस्थित सभी लोगों के जीवन में ऐसी छाप छोड़ गई, जो सभी के जीवन में एक यादे बन कर रह गई। आयोजित दुर्गा पूजा को खूबसूरत और शानदार बनाने वाले का नाम अमितवा  पाल, पिंकी दास गुप्ता, संजोय सेन गुप्ता , प्रसन्ता सरकार, प्रदीप सरकार, सुबीर मजूमदार व संजुक्ता हैं।  डांडिया कार्यक्रम के अंत में ग्रीन फील्ड पूजा समिति के सदस्यों ने मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित प्रधान वीरेंद्र भड़ाना और उनकी टीम को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।      

Related posts

हरियाणा में कोरोना का कहर जारी, आज प्रदेश में कोरोना के 2099 नए मरीज आए, गुरुग्राम में 604 व फरीदाबाद में 237 केस हैं।

Ajit Sinha

प्रतिभाशाली बच्चों को किया सम्मानित,शिक्षा में अलख जगाने से होता है देश का विकास: खट्टर

Ajit Sinha

झूठी शिकायत देकर एक उद्योगपति को लूटपाट के मामले में फंसाने वाला उद्योगपति नवीन के खिलाफ केस दर्ज।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x