Athrav – Online News Portal
अपराध गुडगाँव

गर्दन काट कर एक- एक करके तीन लोगों की हत्या करने व लूटपाट की वारदात को अंजाम देने वाला सीरियल किलर अरेस्ट। 

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
गुरुग्राम: अपराध शाखा पालम विहार और सेक्टर-40 की संयुक्त टीमों ने आज एक ऐसे सीरियल किलर को अरेस्ट किया हैं जोकि लूट की वारदात को अंजाम देने के बाद एक -एक करके तीन लोगों की चाकुओं से बेहरमी से हत्या की वारदात अंजाम दिया था। पुलिस की माने तो इस सीरियल किलर को वीरवार को एबी डब्ल्यू टावर, नजदीक इफ्को चौक से गिरफ्तार किया गया हैं। यह खुलासा एसीपी क्राइम प्रीतपाल सांगवान ने आज अपने कार्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेन्स में किए हैं। 

एसीपी क्राइम प्रीतपाल सांगवान ने पत्रकारों को सबोधित करते हुए बताया कि गिरफ्तार किए गए सीरियल किलर का नाम मोहम्मद रजी निवासी खलीला बाद,पोस्ट बीरनगर जिला औरैया,थाना बरगामा बिहार, उम्र 22 वर्ष हैं। इसने पुलिस पूछताछ में बताया कि लगभग एक महीने पहले जस्ट फॉर यू नाम के गेस्ट हॉउस में हाउस कीपिंग की नौकरी करता था। इसके बाद वह कोई काम नहीं कर रहा था। इस लिए उसने लूटपाट के बाद एक-एक करके अलग -अलग स्थानों पर तीन लोगों की हत्याएं कर दी। पुलिस ने जब आरोपित से वारदात करने का तरीका पूछा तो उसने बताया कि वे पहले शख्स को शराब पीने के लिए तैयार करता था.

जब वह शख्स उसके साथ शराब पीने के लिए तैयार हो जाता तो शराब की बोतल दोनों आपस में पैसे को मिला खरीदता था। पीने के लिए उसे सुनसान स्थान पर ले जाता था और वहां शराब पीता। इस दौरान वह उस शख्स पर चाकुओं से गोद कर हत्या कर देता। जब वह मर जाता तो उसकी गर्दन काट कर कहीं दूर फेंक देता था ताकि उसकी पहचान ना  हो सकें। इस दौरान उसके जेब से नगदी और मोबाइल फोन लूट कर फरार हो जाता था। इस तरह से इस आरोपित ने तीन लोगों की हत्या कर चूका हैं। ये तीनों हत्याएं गुरुग्राम के तीन अलग-अलग थाना क्षेत्रों में की गई हैं।     

Related posts

गुरुग्राम ब्रेकिंग: पहाड़ी क्षेत्र में अवैध खनन की शिकायत पर होगी प्रभावी कार्यवाही-डीसी

Ajit Sinha

खेत पर काम कर रहे दलित बुजुर्ग की अज्ञात हमलावरों ने ताबड़तोड़ तीन गोलियां मारकर की हत्या, हंगामा

Ajit Sinha

मोबाइल टावर से आरआरयू उपकरण चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़, 3.50 करोड़ के 35 आरआरयू उपकरण बरामद। 

Ajit Sinha
error: Content is protected !!