Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

शादी का झांसा देकर भाई की साली से जबरन बलात्कार करने के आरोपित को एनआईटी महिला थाना पुलिस किया अरेस्ट।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: महिला थाना एनआईटी की टीम ने आज शादी का झांसा देकर लड़की  के साथ जबरन  बलात्कार करने के जुर्म में एक आरोपित को अरेस्ट किया है। अरेस्ट  किए गए आरोपित  का नाम सुनील, कनेरा गांव का रहने वाला है। आरोपित के खिलाफ महिला थाना एनआईटी में बलात्कार, मारपीट व जान से मारने की धमकी की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था जिसमें आरोपित ने अपने भाई की साली के साथ जबरन बलात्कार किया था। 

पीड़िता ने बताया कि बहन का देवर सुनील हमारे घर आता जाता था। वर्ष -2019 में सुनील ने पीड़िता को फोन किया और कहा कि पीड़िता की बहन की तबीयत खराब है और जल्दी से वह उसके घर आ जाए। पीड़िता जब अपने बहन के ससुराल पहुंची तो उसकी बहन वहां पर नहीं थी। आरोपित ने पीड़िता को अपने घर पर बुलाकर शादी का लालच दिया और उसके साथ बलात्कार की वारदात को अंजाम दे दिया। इसके पश्चात आरोपित  ने पीड़िता को कई बार बाहर बुलाया और कमरे में ले जाकर उसके साथ बलात्कार किया और कहा कि यदि यह बात उसने किसी को बताई तो वह उनकी वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर देगा। इसी डर से पीड़िता ने कुछ नहीं कहा और अपने घर वापस आ गई। मई 2021 में पीड़िता ने जब आरोपित  से शादी करने के लिए कहा तो वह आनाकानी करने लगा। आरोपित के घर वालों को जब यह बात पता चली तो उन्होंने लड़के की शादी पीड़िता के साथ करवाने से इनकार कर दिया।  पीड़िता की शिकायत के आधार पर बीते  8 अक्टूबर को आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके उसकी तलाश शुरू की गई। एएसआई सोनिका महिला थाना एनआईटी टीम ने  सूत्रों की सहायता से आरोपित को अरेस्ट  कर लिया। आरोपित को आज अदालत में पेश करके जेल भेज दिया गया है। 

Related posts

फरीदाबाद : राष्टीय एकता दिवस पर कल 31 अक्तूबर को सैक्टर-12 स्थित स्पोर्ट्स कम्पलैक्स में रन फार यूनिटी नाम से सामूहिक दौड़ का आयोजन किया जा रहा है डीसी।

Ajit Sinha

फरीदाबाद : साइबर सेल व क्राइम ब्रांच सेक्टर -65 की संयुक्त टीम ने यूपीआई ऐप के जरिए बैंक के खातों से लाखों उड़ाने के 4 आरोपी को धर दबोचा।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: पर्यावरण की दृष्टि से भारत विश्व का कर रहा है मार्गदर्शन- केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x