Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद: दो बच्चों के पिता लड़कियों से फोन पर अश्लील बातें और छेड़छाड़ करने का आदि हैं, को पुलिस ने किया अरेस्ट।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद:थाना खेड़ीपुल ने आज मोबाइल फोन पर लड़कियों से अश्लील बात और छेड़छाड़ करने के आरोपित को अरेस्ट किया हैं। अरेस्ट किए गए आरोपित का नाम बबलू, निवासी गांव ददसिया ,फरीदाबाद का रहने वाला हैं। इससे पहले इसने लड़की के साथ छेड़छाड़ करने के मामले में जेल जा चुका हैं , अभी ये जमानत पर आया था पर उसकी  हरकत ने उसे फिर से जेल भेज दिया। आरोपित की पत्नी और दो बच्चे भी हैं, बावजूद ये इस तरह की हरकत करने का आदि हैं ।  
 पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपित  बब्लू ,थाना खेडी पुल ने  छेड़छाड़ के मुकदमे में जेल से एक महीने पहले ही जमानत पर आया था। आरोपित बब्लू ने लडकी से अपना फोन खोने की झूठी बात बोल कर अपने फोन पर कॉल कराकर फोन नम्बर ले लिया था। पीडित लडकी के पास 2-3 दिन बाद एक अंजान नम्बर से फोन आया जो लड़की ने रॉग नम्बर बोल कर काट दिया था। आरोपित  लडकी को बार-बार फोन क़रके परेशान कर रहा था जिससे परेशान होकर लडकी ने अपने परिजनों को बताया। लड़की के परिवार वालो ने लडके के घर वालो को उस के बारे में बताया और समझाने की बात कही, लेकिन आरोपित  ने उनकी बात नहीं मानी और पीडित लडकी को फोन पर अश्लील बात कर परेशान करने लगा। जिस पर लड़की के पिता ने थाना खेडी पुल में दी लिखित शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर आरोपित  को गांव ददसिया से अरेस्ट कर लिया । महिला जांच  अधिकारी एएसआई मुकेश ने बताया कि वर्ष 2020 में आरोपित बब्लू थाना खेड़ी पुल के छेड़छाड़ के मुकदमे 1 महिना पूर्व ही जेल से  जमानत पर आया था। आरोपित  बब्लू से पूछताछ में पता चला कि आरोपित   पर गुरुग्राम, दिल्ली  और थाना भुपानी में भी छेड़छाड़ के मुकदमे दर्ज है। आरोपित  विवाहित है और दो बच्चों का पिता है। आरोपित को आज अदालत पेश कर जेल भेज गया।  

Related posts

महक जैन ने यूपीएससी परीक्षा में 17वीं रैंक हासिल कर बढ़ाया फरीदाबाद का मान : सुमित गौड़

Ajit Sinha

फरीदाबाद: ओमेक्स फॉरेस्ट सपा,सूरजकुंड रोड की रेजिडेंट वेलफेयर सोसाइटी की प्रेजिडेंट बनी मिस दीप्ति तनेजा।

Ajit Sinha

हरियाणा 112‘ (ईआरएसएस) परियोजना के सफल लॉन्च के लिए एडीजीपी डॉ. अर्शिंदर सिंह चावला को किया सम्मानित।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x