Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

पुलिस और बदमाशों के बीच ओमिक्रोन ग्रीन बेल्ट में चलीं गोलियां, कार लुटेरे चढ़े पुलिस के हत्थे, लूटी कार भी बरामद।


अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट
कासना पुलिस की बड़ी कामयाबी, महज 5 दिनों के अंदर कार लूट की घटना का पर्दाफाश किया और ओमिक्रोन प्रथम-ए की ग्रीन बेल्ट क्षेत्र हुई मुठभेड़ के बाद 2 शातिर लुटेरों को गिरफ्तार किया, पुलिस ने लूटी हुई कार बरामद किया है.मामला 24 दिसंबर का है, जब थाना कासना पर कार लूट की एक तहरीर दी गई थी। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस कमिश्नरेट ने तुरंत टीमों का गठन किया और लुटेरों की तलाश शुरू की। कासना पुलिस और संयुक्त टीमों को बड़ी सफलता मिली। ओमिक्रोन प्रथम-ए की ग्रीन बेल्ट के पास पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई। घेराबंदी कर पुलिस ने दो अभियुक्तों—अमित उर्फ मुत्तु कसाई और शैलेन्द्र को दबोच लिया। पुलिस ने पकड़े गए बदमाशों के कब्जे से लूटी हुई कार, और अवैध शस्त्र बरामद किए गए हैं। पुलिस पूछताछ में घटना से जुड़े कई और चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं, जिन पर आगे की कार्रवाई जारी है।

Related posts

लॉरेन्स बिश्नोई गैंग के तीन शूटर को 3 पिस्टल , 9 मैगजीन और 20 जिंदा कारतूस के साथ पुलिस ने किया अरेस्ट।

Ajit Sinha

द ऑटो एक्सपो मोटर शो 2023’ का शानदार आगाज, महफिल लूट ले गए फिल्म अभिनेता शाहरुख खान-देखें लाइव वीडियो।

Ajit Sinha

हत्या के मामले में फरार सजायाप्ता कैदी13 साल के बाद एसआईटी ने किया अरेस्ट।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x