Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद : सावित्री पॉलीटेक्निक में आज धूमधाम से मनाया गया लौहड़ी पर्व।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट    
फरीदाबाद: नेहरू ग्रांऊड स्थित सावित्री पॉलीटेकनिक फॉर वूमेन में लौहड़ी पर्व धूमधाम से मनाया गया । इस अवसर पर छात्राओं ने सभी को एक दूसरे के गले मिलकर लोहड़ी की शुभकामनांए दी। इस मौके पर संस्थान के चेयरमेन श्री एस एन दुग्गल व प्रिंसिपल कमलेश शाह ने  छात्राओं के साथ ढोल की थाप पर खूब झूमे। छात्राओं ने पांरपरिक पोशाक पहने छात्राओं ने पंजाबी व पाश्चात्य संगीत पर खूब डांस व गिददा करके पूरे संस्थान में खूब धमाल मचाया। छात्राएं सुन्दर मुन्दरी होए तेरा कौन बेचारा होए लोहड़ी का परंपरागत गीत गाकर पूरे वातावरण में एक अलग ही छठा बिखेर रही थी।
अवसर पर प्रिंसिपल कमलेश शाह ने कहाकि लौहड़ी पर्व हमारी आस्था का प्रतीक है और इस पर्व को पूरे ही उत्तर भारत के लोग धूमधाम से मनाते हैं। उन्होंने कहा कि भारत धर्म निरपेक्ष देश है और इस देश में सभी धर्मो के पर्वो को धूमधाम से मनाया जाता है। यदि सभी पर्वो को आपसी मेलजोल एवं एकजुट से मनाया जाये तो उससे देश व प्रदेश में खुशी का माहौल उत्पन्न होता है जो कि बहुत जरूरी है। इसलिए सभी पर्वो को सौहार्दपूर्ण एवं आपसी मेलजोल के माहौल में मनाना चाहिए। इस मौके उन्होंने मकर सक्रंाति की भी शुभकामनाएं देते हुए सभी लोगो में रेवडी, मूंगफली वितरित की एवं सभी को इसी तरह से पर्व मनाते रहने की अपील की।  इस मौके पर संस्थान के चेयरमेन श्री एस एन दुग्गल व प्रिंसिपल कमलेश शाह में  सभी छात्राओं को लौहड़ी पर्व शुभकामनांए दी।

Related posts

फरीदाबाद: दो दिन की बरसात से बदहाल हुई भाजपाईयों की स्वयंभू स्मार्ट सिटी : सुमित गौड़

Ajit Sinha

फरीदाबाद: ग्रीनफील्ड आरडब्ल्यूए ने आज यूआईसी पर लगाया 7 करोड़ के घोटाले का आरोप,एसडीएम बड़खल को सौपा ज्ञापन ।

Ajit Sinha

ब्रेकिंग न्यूज़: मेट्रो अस्पताल ने सिटी प्रेस क्लब फरीदाबाद के सदस्यों को दिए फैमिली हेल्थ कार्ड, कृष्णपाल गुर्जर ने कहा, सराहनीय कार्य।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x