Athrav – Online News Portal
खेल फरीदाबाद

फरीदाबाद: एसआर एस इंटरनेशनल ने मनाया वार्षिक खेल उत्सव 3.0



अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद:एस. आर. एस. इंटरनेशनल स्कूल सेक्टर-88, ग्रेटर फरीदाबाद ने अपना वार्षिक खेल दिवस 3.0,फेरवेंट स्पोर्ट्स अरेना सेक्टर-78 में बड़े उत्साह और उमंग के साथ मनाया। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में रेडक्रास सोसायटी की चेयरपर्सन सुषमा गुप्ता मौजूद रही।  इस अवसर पर विद्यालय के मैनेजिंग डायरेक्टर विनय गोयल,प्रधानाचार्या श्रीमती कृष्णा मिश्रा,स्कूल मैनेजर तेज प्रकाश पांडे,शिक्षाविद  सी. एल. गोयल,सहायक प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी हरबीर अधाना, संतोष छपराना सहित विद्यालय के समस्त स्टाफ के सदस्य व अभिभावक उपस्थित रहे। इस अवसर पर विनय गोयल ने कहा कि इस खेल उत्सव का मुख्य उद्देश्य छात्रों के बीच शारीरिक फिटनेस,टीम भावना और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देना है। गीता श्लोकों के पाठ के साथ दीप  प्रज्ज्वलन कर उत्सव का विधिवत शुभारंभ किया गया।

इस मौके पर बच्चों के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि सुषमा गुप्ता ने संबोधित करते हुए कहा कि खेल जीवन में बेहद जरूरी है और जिस तरह से इस खेल उत्सव में नन्हे बच्चों में खेल की भावना देखी गई, वह सराहनीय है। उन्होंने सफल आयोजन के लिए स्कूल प्रबंधन को बधाई देते हुए कहा कि इससे बच्चों के अंदर खेल व भाईचारे की भावना विकसित होती है। इस अवसर पर विनय गोयल ने कहा कि बच्चों के मानसिक विकास के साथ-साथ शारीरिक विकास का होना भी अत्यंत आवश्यक है। इसलिए स्कूल द्वारा खेल उत्सव में हर बच्चे की प्रतिभागिता सुनिश्चित की जाती है। इस दौरान विद्यार्थियों ने जहां रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए वहीं योग की प्रस्तुति ने सभी का मन मोह लिया। योग के क्षेत्र में शानदार उपलब्धियों के लिए श्रेष्ठा शर्मा, कनिका सिंह, उदिता, दीक्षा और प्रांजल नेवर, बॉक्सिंग में मेडल हासिल करने वाली  अनीका गुप्ता, शूटिंग में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर आंचल प्रीत कौर  को सम्मानित किया गया।  मुख्य अतिथि ने विभिन्न खेलों में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त छात्रों को पुरस्कार वितरित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। प्रधानाचार्या श्रीमती कृष्णा मिश्रा ने कार्यक्रम के समापन पर धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत किया।

Related posts

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: हरियाणा सरकार ने 5 आईएएस एवं 15 एचसीएस अधिकारियों के तबादले एंव नियुक्ति आदेश जरिए किए है।

Ajit Sinha

क्राइम ब्रांच,साइबर सेल ने चार नकली इनकम अधिकारी को गिरफ्तार किया हैं,इनके कब्जे से 21 लाख 60 हजार बरामद।  

Ajit Sinha

पलवल: उपायुक्त नेहा सिंह की अध्यक्षता में हुई 54 वीं जिला स्तरीय समन्वय समिति की समीक्षा बैठक

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x