Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

डीटीपी इंफोर्स्मेंट नरेश कुमार ने भूपानी थाने में तीन अलग -अलग कलोनिनाइजरों के खिलाफ दर्ज कराया केस। 

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: डीटीपी इंफोर्स्मेंट नरेश कुमार ने भूपानी थाने में तीन अलग-अलग कालोनाइजरों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कराया हैं। यह सभी कलोनिनाइजरों ने अवैध रूप प्लॉटिंग करके ग्राहकों को बेच रहे थे। पुलिस की माने तो अभी इस केस में जांच की जा रहीं हैं, तथ्य जुटाने के बाद तीनों कलोनिनाइजरों को गिरफ्तार किया जाएगा।  



डीटीपी इंफोर्स्मेंट नरेश कुमार का कहना हैं कि कपिल जैन निवासी ओल्ड फरीदाबाद ने गांव नचौली में, दुर्गा शंकर मिश्रा निवासी मकान न. 2947, गली न. 69, मोड़ बंद ,नई दिल्ली ने गांव भूपानी में व राकेश कुमार निवासी गांव वज़ीरपुर,जिला फरीदाबाद ने गांव भूपानी में अलग -अलग जगहों पर तक़रीबन एक -एक एकड़ जमीनों पर अवैध रूप से प्लॉटिंग करके आमजनों को बेच रहे हैं। उनका कहना हैं कि  उपरोक्त तीनों कलोनिनाइजरों को पहले प्लॉटिंग न करने की कई बार हिदायत दे चुके थे. वावजूद इसके यह लोग अपने अपने कार्य को जारी रखे हुए थे। इसलिए इन तीनों कलोनिनाइजारो के खिलाफ भूपानी थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया हैं। उनका कहना हैं कि ऐसे लोगों के खिलाफ उनकी इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेंगी।   

Related posts

फ़रीदाबाद ब्रेकिंग:खाद्य एंव आपूर्ति राज्य मंत्री राजेश नागर ने मौके पर दिए बिजली के खंभे लगाने के आदेश,खुले दरबार में किया समस्याओं का समाधान

Ajit Sinha

फरीदाबाद : शादी का झांसा देकर एकाउंट मैनेजर के पद पर कार्य करने वाली लड़की से किया बलात्कार, लड़की हुई गर्भवती, शादी से किया इंकार, केस दर्ज।

Ajit Sinha

सर्वोदय हॉस्पिटल ने सीएसआर पहल के तहत निःशुल्क हार्ट सर्जरी से लाभान्वित बच्चों के साथ मनाया वर्ल्ड हार्ट डे.

Ajit Sinha
error: Content is protected !!