Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद स्मार्ट सिटी लिमिटेड ने चाचा चौधरी से मिलाया हाथ।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: क्रांतिकारी स्मार्ट सिटी मिशन के लिए, फरीदाबाद स्मार्ट सिटी लिमिटेड ने महान भारतीय हास्य नायक चाचा चौधरी के साथ सोशल मीडिया पर एक अभियान शुरू कर रहा है। इस स्वतंत्रता दिवस पर जारी अभियान का उद्देश्य फरीदाबाद स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा की गई पहलों को बढ़ावा देना होगा जिसमें सीसीटीवी निगरानी, सड़क सुरक्षा और यातायात नियम, कचरा प्रबंधन आदि शामिल हैं।

ये सामाजिक अभियान डायमंड टून्स द्वारा बनाई गई एक अवधारणा -‘टॉकिंग कॉमिक्स’ के अंश जारी करेगा  । प्रत्येक सोशल मीडिया पोस्ट में चाचा चौधरी को उनके साथी साबू के साथ बुनियादी ढांचे के प्रभावी उपयोग पर लोगों को पढ़ाते और उनका मार्गदर्शन करते हुए दिखाया जाएगा।   इस अभियान के शुभारंभ पर बोलते हुए, स्मार्ट सिटी लिमिटेड की सीईओ डॉ गरिमा मित्तल ने कहा, “ये कॉमिक स्ट्रिप्स बच्चों के साथ-साथ वयस्कों के साथ बातचीत करने का एक अनूठा तरीका है क्योंकि यह चित्रों के माध्यम से संदेश को प्रभावी ढंग से संप्रेषित करती है।

यह प्रारूप फरीदाबाद के लोगों के लिए एक बुद्धिमान और त्वरित कनेक्शन साबित होगा।” सहयोग पर बोलते हुए, डायमंड टून्स के निदेशक, श्री मनीष वर्मा ने कहा, “8 से 80  साल की उम्र से, चाचा चौधरी भारत में सभी पीढ़ियों का पसंदीदा चरित्र है। उनकी शक्ति और प्रभाव निश्चित रूप से इस संदेश को वयस्कों और बच्चों तक एक नए तरीके से फैलाने में मदद करेगा।

Related posts

फरीदाबाद: राशन डिपो संचालक से 10 लाख रुपए की फिरौती मांगने वाले आरोपित को अपराध शाखा -65 की टीम के हाथों पकड़ा गया।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: आम आदमी पार्टी के नेता धर्मबीर भड़ाना ने बडख़ल विधानसभा कार्यालय पर शहीद चन्द्रशेखर आजाद जी की पुण्यतिथि मनाई गई।

Ajit Sinha

देश के विकास के लिए नरेंद्र मोदी को जिताना है, जगदीश भाटिया

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x