Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: आम आदमी पार्टी के नेता धर्मबीर भड़ाना ने बडख़ल विधानसभा कार्यालय पर शहीद चन्द्रशेखर आजाद जी की पुण्यतिथि मनाई गई।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: आम आदमी पार्टी के एन.एच.3 स्थित बडख़ल विधानसभा कार्यालय पर बुधवार को शहीद चन्द्रशेखर आजाद जी की पुण्यतिथि मनाई गई। आप नेता धर्मबीर भड़ाना सहित उपाध्यक्ष राजूददीन, चमन मलिक, अमित, अनिल, सतीजा, सतीजा, संजय कुमार, रिंकू, मोन्टू, मयंक सतीजा, शौर्या, नीरज, जॉनी सतीजा, रंजीत गुप्ता, निरंकार सिंह आदि ने शहीद चन्द्रशेखर आजाद की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। धर्मबीर भड़ाना ने चन्द्रशेखर आजाद जी के जीवन परिचय के बारे में विस्तार से बताते हुए कहा कि चन्द्रशेखर आजाद ने देश की आजादी के लिए अपने प्राणों की आहुति दे दी थी।



उनका नारा ‘मै आजाद हूं और आजाद रहूंगा’ आज भी हर भारतीय युवा के दिल में बसता है। उन्होंने अपना समस्त जीवन और अपना सर्वस्व भारत माता के लिए समर्पित कर दिया था। हमें उनके जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए, जिस प्रकार से देश की रक्षा में उन्होंने अपने प्राणों की आहूति दी, वो हमारे लिए प्रेरणा के स्त्रोत हैं। भारत के इतिहास में उनका नाम हमेशा रोशन रहेगा, उनके बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। ऐतिहासिक दृष्टि से भारतीय स्वतन्त्रता संग्राम के स्वतंत्रता सेनानी थे। वे शहीद राम प्रसाद बिस्मिल व शहीद भगत सिंह सरीखे क्रान्तिकारियों के अनन्यतम साथियों में से थे।

Related posts

गुरुग्राम से सालासर और खाटू श्याम धाम तक जल्द शुरू होगी हेलीकॉप्टर टैक्सी सेवा-विपुल गोयल

Ajit Sinha

फरीदाबाद : महिला सरपंच के पति बिल्लू ने पलवली गांव में गोली मार कर एक ही परिवार के पांच लोगों की हत्या कर दी, 8 लोग जख्मी।

Ajit Sinha

फरीदाबाद ब्रेकिंग: डीईओ ऋतु चौधरी समेत प्रदेश के अन्य शिक्षा अधिकारियों को राष्ट्रीय पुरस्कार से गया नवाजा

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x