Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: ग्रीन फील्ड में भाजपा प्रत्याशी कृष्ण पाल को भारी मतों से जिताने और मोदी को फिर से पीएम बनाने के लगे नारे -वीडियो।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: ग्रीन फील्ड कॉलोनी स्थित अटल वाटिका व गांधी वाटिका पार्कों में आज प्रात साढ़े छह बजे एकदम से जय श्रीराम, जय श्रीराम के जयघोष ,प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जिन्दावाद, भाजपा प्रत्याशी कृष्ण पाल गुर्जर जिंदावाद के नारे लगने शुरू हो गए। ये नारे सुनते ही पार्कों में सैर करने आए लोगों के चेहरे एकदम से खिलने लगे, और एक सुर में ये कहने लगे की अबकी बार 400 पार, भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी कृष्ण पाल गुर्जर तीसरी बार जीत की हैट्रिक लगाएंगे। यहां के लोग राष्ट्र के लिए वोटिंग करेंगे।    

दरअसल में ग्रीन फील्ड रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन व बीजेपी के नेता वीरेंद्र भड़ाना आज प्रात साढ़े छह बजे, मंगलवार को  जय श्रीराम, जय श्रीराम के जयघोष, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जिंदावाद व भाजपा प्रत्याशी कृष्ण पाल गुर्जर जिन्दावाद के नारे लगाते हुए घरों में भाजपा प्रत्याशी कृष्ण पाल गुर्जर को भारी मतों से जिताने के लिए लोगों से अपील कर रहे थे। साथ में फिर से नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने के लिए ज्यादा से ज्यादा वोट करने की अपील एंव प्रचार-प्रसार कर रहे थे। उनकी ये आवाजें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, और भाजपा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर के चाहने वालों ने सुन लिया,और पूरी टीम को लोगों ने अटल वाटिका में ले आए। जहां पर लोगों को बीजेपी का पट्टा पहनाया गया।

बीजेपी के झंडे को पाकर सभी लोग बहुत खुश हुए, और कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जिन्होनें देश के लिए बहुत अच्छा काम किया। इससे पहले की किसी भी प्रधानमंत्री ने नहीं किया। सवाल के जवाब में महिलाओं ने कहा कि अब तक का सबसे बड़ा काम जो हैं वह हैं अयोध्या का राम मंदिर, ऐसा लगता हैं भगवान श्रीराम इस धरती फिर से लौट आए हैं। ये सब सुन कर उनका मन श्रीराममय हो जाता हैं। और जहां तक भाजपा प्रत्याशी कृष्ण पाल गुर्जर की बात हैं, तो उन्होनें इस प्राइवेट कॉलोनी, ग्रीन फील्ड में मुख्य सड़क जहां से हजारों के तादाद में लोग रोजाना गुजरते हैं,को लगभग 5 करोड़ रूपए की लागत बनवाई,इसके अलावा बिजली और पानी की पूर्ण व्यवस्था करवाई। और मजबूत कानून व्यवस्था दी, जिससे यहां की महिलाएं सुरक्षित हैं,भयमुक्त हैं।  

Related posts

“ पर्यावरण वो अमानत है जो बचा है उसे बचालो, इस खूबसूरत अमानत को संभालो ,क्या पता कल को इसी के लिए तरसना पड़े

Ajit Sinha

फरीदाबाद:कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल द्वारा गेट नंबर 3 का उद्घाटन एवं सड़क चौड़ीकरण कार्य का शुभारंभ किया।

Ajit Sinha

सहकारी समिति के सैल्समैन को 10,000 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x