Athrav – Online News Portal
टेक्नोलॉजी फरीदाबाद

“ पर्यावरण वो अमानत है जो बचा है उसे बचालो, इस खूबसूरत अमानत को संभालो ,क्या पता कल को इसी के लिए तरसना पड़े

अजीत सिन्हा/ फरीदाबाद
“ पर्यावरण वो अमानत है जो बचा है उसे बचालो, इस खूबसूरत अमानत को संभालो,क्या पता कल को इसी के लिए तरसना पड़े, इस प्रकृति को और न बिगाड़ो ज़रा संभालो, इस जीवनदायी अमानत को ज़रा संभालो.” पर्यावरण अमूल्य है इसी कारण से आप और हम सभी जीवित हैं . जीवन का प्रत्येक रंग पर्यावरण में विद्यमान है . मनुष्य का प्रकृति से अटूट सम्बन्ध है. प्रकृति और पर्यावरण का संरक्षण हम सबकी ज़िम्मेदारी भी है और कर्तव्य भी है. जब हरियाली होगी तभी जीवन प्रदूषण मुक्त और खुशहाल होगा . प्राचीन ऋषियों द्वारा कहा भी गया है –
“ मधु वाता ऋतायते मधु क्षरन्ति सिन्धवः गाध्विन: संत्वोषधी:”
इसी दिशा में समाज में जागृति लाने का अभूतपूर्व कार्य डायनेस्टी इंटरनेशनल विद्यालय, सेक्टर -28, फरीदाबाद के प्रधानाचार्य नितिन वर्मा के दिशा-निर्देश में फरीदाबाद, सेक्टर -16 में गत शनिवार को ‘नुक्कड़ नाटक’ का प्रदर्शन करके किया गया। जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा अत्यंत उत्साह से भाग लिया गया। अधिकांश विद्यार्थी अत्यंत उत्साह से वहाँ उपस्थित लोगों को पर्यावरण स्वच्छता का महत्व संगीत के माध्यम से समझा रहे थे।  जन सामान्य द्वारा पूछे गए प्रश्नों का सफ़लता पूर्वक उत्तर देते हुए विद्यार्थियों के हर्ष का पारावार नहीं था। वे स्वयं को गौरवान्वित अनुभव कर रहे थे,विद्यार्थियों के इस प्रदर्शन को जन-सामान्य द्वारा अत्यंत सराहा गया और सामाजिक जागरूकता का यह कार्य पूर्णत: सफ़लता प्राप्त करके विद्यालय की ओर प्रस्थान कर गया। 

Related posts

खुशखबरी:केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल के सफल प्रयास से ग्रीन फिल्ड के हजारों लोगों को टूटी- फूटी सड़कों से मिलेगी निजात।

Ajit Sinha

दवा कंपनियां ‘‘एंटीमैक्रोबियल रेजिस्टेंस’’ (एएमआर) के बढ़ते खतरे से निपटने के लिए नई दवाऑ और वैक्सीन की खोज करें

Ajit Sinha

फरीदाबाद: नगर निगम चुनाव में की वोटर्स को जरुर करें टच : संजय भाटिया

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x