Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद : बीती रात सूरजकुंड थाना पुलिस ने सूरजकुंड -गुरुग्राम चौक पर शराब के पेटियों से भरे पिककप गाडी सहित चालक राहुल को पकड़ा।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद : बीती रात सूरजकुंड थाना पुलिस ने एक पिकअप गाडी सहित 212 देशी,अंग्रेजी शराब की पेटियां बरामद की हैं, जिनमें देशी शराब की 200, 7 अंग्रेजी शराब व 5 बीयर की पेटियां शामिल हैं, पुलिस ने पिककप गाड़ी के चालक को गिरफ्तार किया हैं। पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ एक्साइज एक्ट के तहत कार्रवाई की गई हैं।
पुलिस चौकी, सेक्टर -46 इंचार्ज सुखबीर सिंह गुलिया का कहना हैं कि वह अपने टीम के साथ सूरजकुंड -गुरुग्राम चौक पर स्थित नाके पर मौजूद थे,उस वक़्त रात के करीब साढ़े बारह बज रहे थे। उस दौरान उन्हें एक पिकअप गाडी आता हुआ दिखाई दिया, जिसे चैकिंग करने के उद्देश्य से रोका गया, जब पुलिस ने तलाशी शुरू की तो उसमें में देशी शराब की पेटियां भरी हुई थी, उनका कहना हैं कि इसके बाद चालक को बिल दिखाने को कहा पर वह शराब के पेटियों के बिल नहीं दिखा सका,के बाद पुलिस ने शराब के पेटियों से भरे पिककप गाडी को अपने कब्जे में ले लिया। उनका कहना हैं कि पूछताछ के दौरान चालक ने अपना नाम राहुल निवासी गांव अनंगपुर बताया। उसने यह भी बताया कि इन शराब की पेटियों को दिल्ली -एनसीआर में सप्लाई करने के लिए ले जा रहा था। उनका कहना हैं कि जब पुलिस ने शराब की पेटियों की गिनती शुरू की गई तो कुल 212 पेटियां थी जिसमें 200 पेटी देशी शराब , 7 पेटी अंग्रेजी शराब व 5 पेटी बीयर की थी। उनका कहना हैं कि आरोपी चालक राहुल के खिलाफ एक्साइज एक्ट के तहत कार्रवाई की हैं।

Related posts

फरीदाबाद : छायंसा थाना क्षेत्र में खेतों में घोड़ी घुसने को लेकर दो समुदायों के बीच जमकर हुई पत्थरबाजी,दोनों पक्षों के16 लोग घायल,केस दर्ज ।

Ajit Sinha

फरीदाबाद : कांग्रेसियों ने भाजपा मंत्रियों के कार्यालय पर किया ‘हल्ला बोल प्रदर्शन, भाजपाईयों को वोट की चोट से सबक सिखाएगी जनता, सुमित गौड़।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: कोविड-19 की किसी भी संभावित लहर से निपटने के लिए सभी तैयारियां पूरी : विक्रम सिंह

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x