Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद : जिला नगर योजनाकार इंफोर्स्मेंट ने गांव डींग में 25 एकड़ जमीनों पर विकसित किए रहे दो कालोनियों में की भारी तोड़फोड़।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद : जिला नगर योजनाकार इंफोर्स्मेंट द्वारा आज गांव डींग में अवैध रूप से 25 एकड़ जमीनों पर दो कालोनियों को विकसित किए जा रहे थे इन कालोनियों में अवैध रूप से बने कई अवैध निर्माणों को जेसीबी मशीनों की सहायता से धवस्त कर दिया। लोगों की माने तो जैसे ही तोड़फोड़ दस्ता पहुंचा तो वहां के कलोनिनाइजरों में हड़कंप मच गया और यह तोड़फोड़ की कार्य वाही भारी पुलिस फाॅर्स की मौजूदगी में की गई।

जिला नगर योजनाकार इंफोर्स्मेंट नरेश कुमार की माने तो आज उनका तोड़फोड़ दस्ता गांव डींग में पहुंचा तो देखा कि तक़रीबन 25 एकड़ जमीनों पर दो अवैध कालोनियों को विकसित किया जा रहा था जिसमें 4 रिहायशी अवैध निर्माणों को किया जा रहा था और वहां 40 डीपीसी,बिजली के खम्भे,दो प्रॉपर्टी डीलर्स के कार्यालाय व रोड नेटवर्क बने हुए थे जिसे आज जेसीबी मशीनों की सहायता से धवस्त कर दिया गया हैं। इस दौरान जिला नगर योजना कार इंफोर्स्मेंट नरेश कुमार डियूटी मजिस्टेट के रूप में स्वंय मौजूद थे जबकि पुलिस बल के नेतृत्व सदर बल्लभगढ़ के अतिरिक्त एसएचओ रविंद्र कुमार कर रहे थे । इस तोड़फोड़ की कार्रवाई देखरेख कनिष्ठ अभियंता सूरज कत्याल, सुरेश कुमार प्रवीण राणा कर रहे थे।

Related posts

फरीदाबाद: 37 वें सूरजकुंड अंतर्राष्ट्रीय शिल्प मेला-2024 का राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने किया उद्घाटन

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: पुलिस महानिदेशक की अध्यक्षता में सीसीटीएनएस प्रणाली को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित

Ajit Sinha

बिजनेसमैन चंद्र मोहन शर्मा को ईलाज के लिए शहर भर के अस्पतालों में लेकर घूमते रहे, जब वेंटिलेटर मिला तो उनकी मौत हो गई।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x