Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद : जिला प्रशासन द्वारा आयोजित तीन घंटे के कार्यक्रम में आज पूरे मस्ती के साथ झूमे सैकड़ों लोग,संदेश मस्त रहे स्वस्थ्य रहे।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: मस्त रहें-स्वस्थ रहें का फार्मूला अपनाते हुए फरीदाबाद शहरवासियों ने आज सुबह साढ़े बजे योग, एरोबिक्स जुम्बा, डांस, गीत व मीमीक्री का आनंद एन. एच्. फोर के पास केंद्रीय विद्यालय प्रथम रोड पर लिया। मौका था जिला प्रशासन व पुलिस विभाग फरीदाबाद द्वारा आयोजित राहगीरी कार्यक्रम का। करीब तीन घण्टे तक चले कार्यक्रम में शहरवासियों ने सभी तनाव दूर करते हुए राहगीरी कार्यक्रम में जम कर मौज मस्ती की। आज के कार्यक्रम की नोडल अधिकारी जिला समाज कल्याण अधिकारी सुशीला देवी ने अपने संदेश में कहा कि निरोगी काया के लिए योग को दिनचर्या का हिस्सा बनाएं।
भागदौड़ भरी जिंदगी में सुबह के समय योग के लिए समय अवश्य निकालें जिस कारण पूरा दिन वे स्फूर्ति का अहसास महसूस करते हैं। योग अनेक बीमारियों से बचने का मार्ग है। योग से न सिर्फ शरीर स्वस्थ रहता है, बल्कि विचारों व सोच में भी शुद्धता आती है। प्रशासन का राहगीरी कार्यक्रम आयोजन का यही मकसद है कि लोग मनोरंजक माहौल में शारीरिक गतिविधियां करें तथा तनाव व बीमारियों से बच सकें। उन्होने कहा कि राहगीरी जैसे कार्यक्रम जहां लोगों का मनोरंजन करते हैं, वहीं उन्हें आलस से बचाते हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम हमें सकारात्मक दिशा में आगे बढऩे व समाज हित में कार्य करने की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने कहा कि जीवन में हर व्यक्ति को अनुशासन में रहना चाहिए तथा अपने आस-पास व घरों में साफ-सफाई रखनी चाहिए।

राहगीरी कार्यक्रम में योगा स्वास्थ्य जांच के अतिरिक्त लोक नृत्य, , गायन, ट्रैफिक नियम के प्रति जागरूकता, स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता के अलावा अनेक कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस कार्यक्रम को सफल बनाने मे स्थानीय लोगों का योगदान बहुत ही सराहनीय रहा। राहगीरी कार्यक्रम के आयोजन में जिला रैडक्रॉस सोसाइटी, आंगनवाडी ,फोर्टिस अस्पताल , जिला सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, जिला कल्याण विभाग व अन्य सहयोगी संस्थाओं ने सहयोग किया। उन्होंने बताया कि आज रविवार को राहीगरी मे मुख्य थीम वल्र्ड सीनियर सिटीजन-डे रहा और राहगिरी-डे में तीन किलोमीटर रेस, साईकिलिंग, बैडमिंटन, जुम्बा, योगा व सांस्कृतिक कार्यक्रम आदि किए गए। उन्होने कहा कि आज के प्रोग्राम में डी. ए. वी कॉलेज द्वारा एक नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया जिसमें बुजुर्गों का ख्याल रखें कभी ना भूलें एक नाटक दिखाई गई।

Related posts

जिले में चल रहे किसान आंदोलन के तहत कानून व्यवस्था की समीक्षा करने के लिए एडीजीपी आलोक कुमार रॉय फरीदाबाद पहुंचे।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: लापता बच्चों को अपनों से मिलाने में मदद करेगी जे.सी. बोस विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं की खोज

Ajit Sinha

फरीदाबाद:वैष्णोदेवी मंदिर से धूमधाम से विदा हुए भगवान गणेश, भक्तों ने लगाए जयकारे

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x