
अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: शराब पीकर कर घर में रोज रोज झगड़ा करने पर पिता और दो भाइयों ने उसकी पीट -पीट कर हत्या कर दी, आरोपित पिता व दो भाइयों ने हत्या को आत्महत्या का रूप देने के लिए उसे फांसी के फंदे पर लटका दिया। यह सनसनीखेज वारदात को गत 15 -16 सितंबर -2025 को अंजाम दिया था। इस संबंध में थाना आदर्श नगर ,बल्लभगढ़ , फरीदाबाद में संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। आज पुलिस ने इस हत्या कांड में मृतक कृष्ण के पिता धनीराम उम्र 65 , भाई सूरज 19 वर्ष व सुदामा 28 वर्ष को गिरफ्तार किया है।

पुलिस प्रवक्ता ने आज जानकारी देते हुए बताया कि थाना आदर्श नगर के अंतर्गत 15/16 सितम्बर की रात को कृष्ण निवासी सुभाष कॉलोनी की मृत्यु हुई थी। जिसके संबंध में उसके घरवालों ने कृष्ण द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने वाले बताया था। कृष्ण के शरीर पर चोट के निशान थे। जिस बारे थाना आदर्श नगर की टीम को गुप्त सूत्रों से सूचना प्राप्त हुई कि कृष्ण की उसके पिता व दोनों भाइयों ने पीट पीट कर हत्या कर दी है और आत्महत्या का रूप देने के लिए सबको फांसी से लटका दिया है। जिस पर थाना आदर्श नगर में हत्या से संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया। उनका कहना है कि क्राईम ब्रांच सेक्टर- 65 फरीदाबाद की टीम ने आज शनिवार को कार्रवाई करते हुए मृतक के पिता धनीराम (65), भाई सुरज (19) व सुदामा (28) निवासी सुभाष कॉलोनी बल्लभगढ़, फरीदाबाद को गिरफ्तार किया है।

आरोपितों से पूछताछ में सामने आया कि मृतक कृष्ण शराब पीने का आदी था तथा शराब पीने के बाद वह घर में अक्सर पिता व भाईयों के साथ झगडा करता था। 15/16 सितम्बर की रात को भी वह शराब पीकर घर आया था तथा झगडा करने लगा जिस पर भाई सुदामा, सुरज व पिता मृत्यु कृष्ण के साथ मारपीट की जिससे उसकी मौका पर मृत्यु हो गई थी। जिसके बाद आरोपितों ने मामले को आत्महत्या दिखाने के लिए कृष्ण के शव को फंदे से लटका दिया। आरोपितों को अधिक पूछताछ के लिए न्यायालय में पेश कर 3 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
Related posts
0
0
votes
Article Rating
Subscribe
Login
0 Comments
Oldest
Newest
Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

