Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

अपार्टमेंट ओनर एसोसिएशन के चुनाव की रंजिश के चलते जमकर हुई मारपीट, वीडियो वायरल

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट
ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित ट्रिडेंट एंबेसी सोसायटी के अपार्टमेंट ओनर एसोसिएशन के चुनाव की रंजिश के चलते एक गुट के लोगों ने मिलकर दूसरे गुट के लोगों की जमकर पिटाई कर दी। घटना 17 सितंबर की देर रात की है जिसका वीडियो वायरल हो रहा है। पीड़ित की शिकायत पर थाना बिसरख पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

ट्रिडेंट एंबेसी सोसायटी के निवासी विपिन वत्स ने थाना बिसरख में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उनकी सोसायटी के रहने वाले धर्मेंद्र भाटी,अपार्टमेंटओनर एसोसिएशन को चुनाव को लेकर उनसे रंजिश रखता है और गत 17 तारीख की रात 8:30 बजे, जब वह अपने साथियों के साथ मार्केट में खड़े थे.इस दौरान धर्मेंद्र भाटी, उसका पुत्र तुषार भाटी, चिराग भाटी और अनिल शर्मा वहां आए और गाली गलौज करते उन पर हमला बोल दिया और उनके साथियों को लात घुसो और मार्केट में पड़ी कुर्सियों से मारना पीटना चालू कर दिया और कहा कि अगर धर्मेंद्र भाटी का सोसाइटी में विरोध होगा तो जान से मार देंगे.यह घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरा में कैद है। थाना बिसरख पुलिस ने कार्रवाई करते हुए विपिन वर्ष की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है.

Related posts

फरीदाबाद: क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम ने फरीदपुर के पास से 2 लाख के ईनामी कुख्यात अपराधी मनोज मंगारिया को किया अरेस्ट।

Ajit Sinha

वर्ष 2024 तक देश में 2 लाख डेयरियां और बनाएंगे देश में दूध उत्पादन दोगुना करेंगे: अमित शाह

Ajit Sinha

एसएचओ 50,000 रिश्वत लेते रंगे हाथ अरेस्ट, खनन सामग्री से लदे ट्रकों को सढ़ौरा क्षेत्र से निकालने के लिए मांगी थी घूस

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x