Athrav – Online News Portal
अपराध गुडगाँव

3000 रुपए के लेनदेन को लेकर हुए झगड़े में युवक की चाकू गोदकर सनसनीखेज हत्या के मामले में आरोपित पकड़ा गया।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
3000 रुपए के लेन -देन को लेकर हुई कहासुनी के चलते 17 वर्षीय एक नाबालिग युवक की चाकू मारकर सनसनीखेज हत्या करने के मामले में थाना सिविल लाइन्स , गुरुग्राम की टीम ने मंगलवार को गिरफ्तार किया है। यह सनसनीखेज हत्या का मामला मंगलवार सुबह की है। मरने वाले 17 वर्षीय युवक का नाम केशव है, जबकि हत्या आरोपित का नाम मानू है। इस संबंध में थाना सिविल लाइन्स,गुरुग्राम में हत्या सहित कई धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज है। पुलिस प्रवक्ता ने आज जानकारी देते हुए बताया कि दिनांक 10 मार्च 2026 को थाना सिविल लाइन्स, गुरुग्राम को पुलिस कंट्रोल रूम से सूचना मिली कि सेक्टर- 14 के नजदीक एक व्यक्ति को चाकू मार दिया गया है। पुलिस को मालूम हुआ कि घायल व्यक्ति को पहले एक नजदीकी प्राइवेट अस्पताल ले जाया गया। उसके बाद फोर्टिस हॉस्पिटल ले जाया गया जहां उसकी उपचार के दौरान मृत्यु हो गई है। सूचना प्राप्त होने पर पुलिस टीम तुरंत फोर्टिस हॉस्पिटल पहुंची और आवश्यक कार्रवाई  करते हुए मृत व्यक्ति का डेड रुक्का प्राप्त किया।
उनका कहना है कि जांच के दौरान मृतक की पहचान केशव (उम्र-17 वर्ष) निवासी गांव बड़ा बैजपुर जिला पलवल (हरियाणा) के रूप में हुई। प्रारंभिक अनु संधान में सामने आया कि मृतक पहले सेक्टर-14, गुरुग्राम स्थित एक गाड़ियों के शोरूम में कार्य करता था। तथा फिलहाल सुखराली में किराए पर रहता है। जांच में यह भी सामने आया कि मृतक केशव के दोस्त धीरज ने आरोपित मानू से दिसंबर 2025 में 3000 रूपये उधार लिए थे। आरोपित मानू के द्वारा धीरज पर पैसे वापिस करने का दबाव बनाया जा रहा था। इस पर मृतक केशव के द्वारा आरोपित को पैसे के लिए दबाव न बनाने बारे कहा गया। इसी बात को लेकर केशव व आरोपित मानू के बीच कई बार कहा सुनी हुई थी।

कल शाम तथा आज मंगलवार की सुबह भी दोनों के बीच फोन पर बहस हुई तो मृतक केशव सेक्टर 14 स्थित आरोपित मानू के कार्यस्थल के नजदीक आया। जहां पर दोनों के बीच लड़ाई हुई और आरोपित  मानू ने चाकू निकाल कर केशव पर वार कर दिया।उनका कहना है कि पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित  मानू (उम्र-24 वर्ष) निवासी शीतला कॉलोनी, जिला गुरुग्राम (हरियाणा) को हिरासत में लिया गया है। मृतक केशव के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। मृतक के परिजनों की शिकायत के आधार पर हत्या से संबंधित धाराओं के तहत एफआईआर अंकित किया गया । एफआईआर  का अनुसंधान जारी है।

Related posts

झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देकर 20 लाख की मांग करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 3 महिलाओं सहित 4 आरोपित अरेस्ट।

Ajit Sinha

बदनामी और इज्जत की खातिर पहले युवती के परिजनों ने युवक को नहर पर बुलाकर मारपीट की और उसे जहर पिला दिया-मौत।

Ajit Sinha

20 करोड़ रुपए के नशीला पदार्थ कोकीन के साथ दो नाइजीरियन महिलाएं पकड़ी गई।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x