Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद: शादी का झांसा देकर महिला से बलात्कार करने के आरोपित अरेस्ट।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: एनआईटी महिला थाना की टीम ने आज एक महिला से शादी का झांसा देकर बलात्कार करने के एक आरोपित को अरेस्ट किया है। अरेस्ट किए गए आरोपित का नाम अभिषेक है, जो दिल्ली के उत्तम नगर का रहने वाला है, और आरोपित मोबाइल फोन की दुकान चलाता था । इस आरोपित ने वर्ष- 2017 में सोशल साइट फेसबुक के माध्यम से दोस्ती की थी।

पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि अरेस्ट आरोपित  अभिषेक दिल्ली के उत्तम नगर का रहने वाला है। आरोपित  की मोबाइल की दुकान है। आरोपित  की महिला 
के साथ फेसबुक के माध्यम से वर्ष 2017 में जान पहचान हुई थी। आरोपित पहले फेसबुक मैसेंजर से महिला  के साथ बात करता था फिर आरोपित ने मैसेंजर के माध्यम  से महिला  का फोन नम्बर लेकर वर्ष 2019 में मिलने के लिए फरीदाबाद आया। यहां आरोपित  ने महिला  को होटल में ले जाकर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। महिला  के ससुराल वालों को आरोपित  और महिला  के संबंध के बारे में पता चला तो महिला को घर से निकाल दिया।

महिला ने आरोपित लड़के से बात की जिस पर आरोपित महिला को शादी का झांसा देकर दिल्ली में किराए के कमरे में लेकर रह रहा था। और आरोपित  ने शादी के लिए मना कर दिया तो महिला  ने दिल्ली के उत्तम नगर थाना में शिकायत दी। जिस पर मुकदमा दर्ज होने के बाद मामला फरीदाबाद का होने पर मुकदमे की तफ्तीश फरीदाबाद के एनआईटी थाना को मिला। जिस पर तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपित  के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर थाना पुलिस टीम ने आरोपित  अभिषेक को दिल्ली से दुष्कर्म के मामले में अरेस्ट  किया है। आरोपित  से मामले में पूछताछ के बाद अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

Related posts

फरीदाबाद: जे.सी. बोस विश्वविद्यालय की तीन छात्राओं का डब्ल्यूआईई कार्यक्रम के तहत चयन हुआ

Ajit Sinha

हरियाणा के डीजीपी ओ पी सिंह डिजिटल अरेस्ट पीड़ित बनकर पहुंचे थाना साइबर अपराध पूर्व, गुरुग्राम में, मचा हड़कंप -वीडियो सुने

Ajit Sinha

एसीबी,गुरुग्राम द्वारा भ्रष्टाचार के मामले में आरोपित मुख्य सिपाही हरकेश के खिलाफ जिला अदालत में पेश किया चार्जशीट।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x