Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: ग्रेटर फरीदाबाद के 4 एकड़ भूमि पर विकसित 2 अवैध कॉलोनियों में हुई भारी तोड़फोड़।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: डीटीपी एनफोर्समेंट, फरीदाबाद की टीम ने आज बृहस्पतिवार को नहरपार इलाके के 2 गांवों में लगभग 4 एकड़ भूमि पर अवैध रूप से विकसित 2 कॉलोनियों में भारी तोड़फोड़ की कार्रवाई को अंजाम दिया है। इनमें गांव मवई में एक अवैध कॉलोनी लगभग 2 एकड़ भूमि और गांव बसेलवा में दूसरी अवैध कॉलोनी भी लगभग 2 एकड़ भूमि पर विकसित की जा रही थी। इन दोनों अवैध कॉलोनियों में लगभग 24 डीपीसी, 4 दुकानें , 2 मकान और मिट्टी के रोड नेटवर्क बने हुए थे को आज उपरोक्त टीम ने एक अर्थमूवर मशीन की सहायता से ध्वस्त कर दिया। तोड़फोड़ की ये कार्रवाई भारी पुलिस बल के साए में की गई है। ये जानकारी डीटीपी एन्फोर्स्मेंट , फरीदाबाद यजन चौधरी ने दी, और कहा कि अवैध कॉलोनियों को किसी भी सूरत में बख्सा नहीं जाएगा। उनकी ये अभियान आगे भी जारी रहेगी।

Related posts

फरीदाबाद: मुख्यमंत्री उड़न दस्ता, एचएसवीपी व पुलिस की संयुक्त टीम ने अवैध पार्किंग में की छापेमारी की कार्रवाई-केस दर्ज।

Ajit Sinha

फरीदाबाद ब्रेकिंग:सीएमजीजीए देव वत्स और शारिका ने संभाला पदभार

Ajit Sinha

फरीदाबाद: बिट्टू बजरंगी को सरकारी काम में बाधा डालने, मारपीट ,डकैती, शस्त्र अधिनियम के तहत दर्ज मामले में नूंह पुलिस ले गई।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x