Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

बल्लभगढ़ की चावला कॉलोनी स्थित सब डिवीजन सिटी-टू के बेसमेन्ट में घुसा सीवर का पानी,रिकॉर्ड हुआ बर्वाद।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद:दक्षिण हरियाणा बिजली निगम बल्लभगढ़ की चावला कॉलोनी स्थित  सब डिवीजन सिटी-टू के बेसमेन्ट में सीवर का पानी इस कदर घुसा की बेसमेन्ट में रखा दफ्तर का रिकार्ड, कम्प्यूटर, बिजली की वायरिंग तक पानी मे समा गए । सीवर के गन्दे बदबूदार पानी के भर जाने की वजह से बेसमेन्ट में रखे दफ्तर की फाइलें भीग गईं और उपभोक्ताओं से जुड़े जरूरी कागजात भी डूब गए ।

जब कल  सुबह ड्यूटी पहुंचने पर सिटी-टू दफ्तर के प्रधान धीर सिंह बुख़ार पुरिया सहित कर्मचारियों ने आनन फानन में मजबुरन खुद ही गन्दी कीचड़ के बदबूदार सीवर में पानी मे उतर कर पानी को निकालने का पुरजोर प्रयास किया । किन्तु कर्मचारियों के पास मौजूद हालात में कोई वैकल्पिक संसाधन ना होने की वजह से कर्मचारी भी काफी देर तक अपनी कोशिशें करते हुए थक कर हताश हो गए। इस असुविधा की वजह से दफ्तर का काम भीप्रभावित रहा और दफ्तर के कर्मचारी भी पूरे दिन परेशान रहे ।

इस बारे में कर्मचारियों ने पूर्व में भी इसकी सूचना दफ्तर के एसडीओ को दी थी। परन्तु समय रहते अगर कोई सुनवाई की जाती तो दफ्तर में यह परिस्तिथि ना उपजती। अपने खस्ताहालों से जूझ रहे बिजली निगम के कई ऐसे दफ्तर बदहाली की कहानी बयाँ करते रहते हैं । किन्तु बिजली निगम है कि समय रहते इस ओर गम्भीर होकर कोई ध्यान नही देता और बाद में कर्मचारियों पर जिम्मेदारियां थोप कर अपनी गलतियों पर पर्दा डालने का काम बखूबी से करते हैं। इसी तरह की वजहों से कर्मचारियों में आक्रोश की भावना उपन्न होती है ।

Related posts

संगठित अपराध पर एसटीएफ हरियाणा का कड़ा प्रहार: दो महीनों में 145 अपराधी गिरफ्तार, कई कुख्यात गैंगों का नेटवर्क ध्वस्त-डीजीपी

Ajit Sinha

पब्लिक हेल्थ का डिवीजनल अकाउंट ऑफिसर 20,000 रुपये की रिश्वत लेते अरेस्ट।

Ajit Sinha

एचएसवीपी, फरीदाबाद के नवनियुक्त प्रशासक नीरज कुमार का फीवा के प्रधान आकाश गुप्ता व उनके अन्य पदाधिकारियों ने किया स्वागत।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!