Athrav – Online News Portal
टेक्नोलॉजी फरीदाबाद

फरीदाबाद: जीवन में चुनौतियों से न घबराएं- नेहरू


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. राज ने कहा कि जब हम मन में अच्छा सोचते हैं और उसे आचरण में लाते हैं, इसी प्रक्रिया से हमारे भीतर अच्छे गुण विकसित हो जाते हैं। हमें हमेशा अच्छा सोचना चाहिए। चुनौतियों से कभी नहीं घबराना चाहिए। जीवन में सफल व्यक्तियों के सामने शुरुआती दौर में हमेशा कठिनाई आती है। कुलपति डॉ. राज नेहरू बी.वॉक. एम.एल. टी के अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों के विदाई समारोह में मुख्यातिथि के रूप में बोल रहे थे। इस दौरान विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में खूब समां बांधा।

कुलदीप तंवर मिस्टर फेयरवेल और तनूजा शर्मा को मिस फेयरवेल चुना गया।कुलपति डॉ. राज नेहरू ने विद्यार्थियों के सुखद भविष्य की कामना करते हुए कहा कि आप का शुरुआती दौर आपके रवैये पर निर्भर करता है। प्रारंभ हमेशा चुनौतियों से भरा होता है, लेकिन चुनौतियों के सामने कभी झुकना नहीं चाहिए। हमेशा हमें कठिनाइयों के लिए मानसिक तौर पर तैयार रहना चाहिए। कुलसचिव प्रो. ज्योति राणा ने कहा कि  मेडिकल लैब टेक्नोलॉजी के विद्यार्थियों ने विश्वविद्यालय में पहले विदाई समारोह का आयोजन करके अन्य फैकल्टी के विद्यार्थियों के लिए एक उदाहरण प्रस्तुत किया है। यह समृद्ध परंपरा है। डीन प्रो. आशीष श्रीवास्तव ने कहा की ये विद्यार्थी अब समाज में जाकर मरीजों के रोग निदान में टेस्टिंग करके मरीज की डाइग्नोसिस करके स्वास्थ्य सेवाओं में योगदान देंगे।कार्यक्रम के आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका स्किल डिपार्टमेंट ऑफ़ लाइफ साइंसेस एवं हेल्थकेयर की टीचिंग फैकल्टी डॉ. मनोज कुमार शर्मा, डॉ. संतोष कुमार यादव, डॉ. ज्योति नैन, सतीश कुमार, डॉ. हिमानी और  सोनिया ने निभाई। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के डीन अकेडमिक प्रो. आर.एस. राठौड़ और डीन  प्रो. सुरेश कुमार भी उपस्थित रहे। 

Related posts

कार में सवार 4 बदमाशों ने एक शख्स को पैर में मारी गोली, गंभीर अवस्था में उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया।   

Ajit Sinha

बिजली कटने के फेक मैसेज के लिंक को न करें क्लिक : अमित खत्री

Ajit Sinha

फरीदाबाद: जे.सी. बोस विश्वविद्यालय ने चंद्रयान-3 की चंद्रमा पर ऐतिहासिक लैंडिंग का जश्न मनाया

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x