Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद:गांजे का सेवन करने, और 5000 रूपए देने से मना तो कर्मचारी ने कंपनी मालिक पर गोली चला दी -अरेस्ट।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद:गांजे का सेवन करने पर एक कंपनी के मालिक ने कर्मचारी को धमकाया तो कर्मचारी ने अपने एक साथी को बुलाकर जान से मारने की नियत से एक अवैध कट्टे से उन पर गोली चलवा दी,  के आरोपित को क्राइम ब्रांच -48 की टीम ने आज अरेस्ट किया हैं.अरेस्ट आरोपित का नाम नितिन, निवासी ओम विहार हैं।
 
पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि नितिन दिल्ली, ओम विहार का रहनेवाला है। आरोपित पिछले 6 साल से भाखरी इंडस्ट्रियल कंपनी में काम करता है। आरोपित कंपनी में ही रहता था। आरोपित गांजे का नशा करता है,को नशा करते हुए कम्पनी के मालिक ने देख लिया जिसके मना करने पर भी नहीं माना तो कंपनी मालिक ने आरोपित को धमका दिया। आरोपित ने कंपनी मालिक से खर्चे के लिए 5000/-रु मांगे जिसने देने से मना कर दिया। 

आरोपित  ने अपने साथी को मालिक को धमकाने के लिए बुलाया। दोनों आरोपितों  ने मिलकर बीते 13 जुलाई को कंपनी मालिक पर जान लेने की नियत से गोली चला दी और मौके से फरार हो गए। कम्पनी मालिक की शिकायत पर दोनों आरोपितों के खिलाफ थाना डबुआ में मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरु कर दी। क्राइम ब्रांच-48 की  टीम ने कंपनी में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक करके आरोपित  नितिन को अपने सूत्रों से प्राप्त सूचना से वैली पार्क सूरजकुंड एरिया से अरेस्ट किया है। आरोपित  को पूछताछ के लिए अदालत में पेश कर 5 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया था। आरोपित  ने अपने साथी का नाम बताया जिसकी तलाश जारी है जिसे जल्द अरेस्ट किया जाएगा। आरोपित  को पूछताछ के बाद अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

Related posts

सेनेटरी व टाइल व्यापारी से गोली चलाते हुए 50 करोड़ रूपए की रंगदारी मांगने वाले 5 बदमाशों को पुलिस ने धर दबोचा।

Ajit Sinha

एडवाइजरी: नदी-नहरों में बच्चों के नहाने पर अभिभावक रखें पैनी नजर,आपकी सजगता ही आपके बच्चे का सबसे बड़ा सुरक्षा कवच है- एसपी ।

Ajit Sinha

भोजपुरी और पूर्वांचली संगठनों ने पूर्व मंत्री विपुल गोयल को सौंपा भोजपुरी से अश्लीलता दूर कराने की कमान।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x