Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

नए उपायुक्त विक्रम ने किया लघु सचिवालय का औचक निरीक्षण, कर्मचारियों को दिए निर्देश

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: उपायुक्त विक्रम ने मंगलवार सुबह 9.30 बजे लघु सचिवालय के सभी कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सभी कार्यालयों में जाकर कर्मचारियों की उपस्थिति चेक की और दिशा-निर्देश भी दिए। मंगलवार सुबह उपायुक्त ने सबसे पहले लघु सचिवालय के प्रथम तल स्थिति जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी कार्यालय, आधार केंद्र, परिवार पहचान पत्र केंद्र, एडीए कार्यालय, प्रथम तल स्थित उपायुक्त कार्यालय, डीडीपीओ कार्यालय सहित अन्य सभी कार्यालयों में पहुंचकर जानकारी ली। यहां उन्होंने देखा कि किस तल पर कौन सा कार्यालय मौजूद है।

यहां उन्होंने सभी सीटों पर मौजूद कर्मचारियों से उनके कामकाज के बारे में जानकारी ली । उपायुक्त ने निर्देश दिए कि लघु सचिवालय में इंट्री के साथ ही कौन सा कार्यालय किस तल पर है इसका सूचना बोर्ड लगाया जाए। उपायुक्त ने कर्मचारियों को निर्देश दिए वह समय से कार्यालय पहुंचे और आमजन से जुड़े हुए सभी कार्यों को समय से निपटाएं। उन्होंने कहा कि सभी कर्मचारियों की सीटों के पास उनके नाम व पद की जानकारी अवश्य अंकित हो ताकि बाहर से आने वाले लोगों को किसी तरह की असुविधा न हो। इस दौरान उनके साथ नगराधीश नसीब कुमार भी मौजूद थे।

Related posts

विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच विकसित करने की महत्वपूर्ण पहल है “प्रेरणा-2026” : डीसी

Ajit Sinha

हरियाणा: मेयर, नगर निगम सदस्यों, नगर परिषद व नगर पालिका सदस्यों के लिए चुनाव खर्च की सीमा बढ़ा दी गई हैं।

Ajit Sinha

फरीदाबाद:नामांकन पत्र दाखिल करने से एक दिन पहले खुलवाए बैंक अकाउंट : जिला निर्वाचन अधिकारी

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x