Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान प्रशासन की प्राथमिकता : डीसी आयुष सिन्हा


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद:हरियाणा सरकार की पहल पर प्रदेशभर में आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान हेतु आयोजित किए जा रहे समाधान शिविर अभियान के तहत सोमवार को फरीदाबाद के सेक्टर-12 स्थित लघु सचिवालय के सभागार में समाधान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर की अध्यक्षता उपायुक्त (डीसी) आयुष सिन्हा ने की।जिला उपायुक्त आयुष सिन्हा ने बताया कि प्रशासन द्वारा आयोजित समाधान शिविर आम जनता की समस्याओं के त्वरित और प्रभावी समाधान का सशक्त माध्यम बनते जा रहे हैं। इन शिविरों के माध्यम से नागरिकों को विभिन्न सरकारी एवं प्रशासनिक विभागों से जुड़ी सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध कराई जा रही हैं, जिससे उन्हें बार-बार कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ते। उन्होंने बताया कि समाधान शिविरों में विशेष रूप से स्वास्थ्य सेवाएं, शिक्षा से संबंधित कार्य, प्रॉपर्टी आईडी, परिवार पहचान पत्र, भूमि पंजीकरण, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, राशन कार्ड, नगर निकायों से नो-ड्यूज प्रमाण पत्र, भवन नक्शा पास कराना, बिजली, सिंचाई, जन स्वास्थ्य सेवाएं तथा आपराधिक शिकायतों से संबंधित मामलों का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जा रहा है। संबंधित विभागों के अधिकारी मौके पर मौजूद रहकर समस्याओं का निपटारा कर रहे हैं, जिससे लोगों को शीघ्र राहत मिल रही है।

इस अवसर पर डीसी आयुष सिन्हा ने सभी विभागों के अधिकारियों की उपस्थिति में एक-एक आवेदक की बात गंभीरता से सुनी और मौके पर मौजूद संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को समस्याओं के शीघ्र, पारदर्शी एवं प्रभावी समाधान के लिए तत्परता से कार्य करने को कहा।डीसी आयुष सिन्हा ने बताया कि जिला प्रशासन हर सोमवार और वीरवार को सुबह 10 से 12 बजे तक लघु सचिवालय में जनता की समस्याएं सुनकर त्वरित समाधान सुनिश्चित कर रहा है। उन्होंने जिले के सभी नागरिकों से अपील की कि यदि उन्हें सरकारी योजनाओं से जुड़ी सेवाओं में किसी भी प्रकार की असुविधा या परेशानी है तो वे बिना किसी संकोच के नजदीकी समाधान शिविर में पहुंचकर अपनी शिकायत दर्ज करवाएं। प्रशासन का उद्देश्य है कि प्रत्येक नागरिक को पारदर्शी, सरल और समयबद्ध सेवाएं उपलब्ध कराई जाए ताकि जनता का भरोसा मजबूत हो और शासन व्यवस्था अधिक जनहितैषी बन सके।
समाधान शिविर में फरीदाबाद एसडीएम अमित कुमार, एसीपी राजीव कुमार सहित अन्य सभी संबंधित विभागों के अधिकारीगण मौजूद रहे।

Related posts

5 के नकली सिक्के के मामले में हिसार से एक टोल मैनेजर शीशपाल को 5 लाख के नकली सिक्कें के साथ किया गिरफ्तार।

Ajit Sinha

आइए जमकर खेले होली, मुस्कुरा कर खेले होली, बीते वर्ष के दर्द को भुला कर खेले होली, नया सवेरा आपका इंतजार कर रहा हैं – राजेश नागर।

Ajit Sinha

फरीदाबाद :क्राइम ब्रांच ,सेक्टर -30 ने टटलू गैंग के दो सदस्यों को किया गिरफ्तार, नकली सोने को असली सोने बताकर बेच रहे थे,बरामद।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x