Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: ग्रीन फील्ड आरडब्लूए के प्रधान वीरेंद्र भड़ाना आज नगर निगम कमिश्नर यशपाल यादव से मिल ज्ञापन सौपा।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: आज ग्रीनफील्ड रेसीडेंट्स वेल्फेयर सोसाइटी के प्रधान वीरेंद्र सिंह भड़ाना के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल नगर निगम कमिश्नर यशपाल यादव से मुलाकात की और रेलवे अंडरपास में बैकफलौ के कारण सीवर पानी इक्कट्ठा होने से रास्ता बंद होने तथा इसके कारण बीमारी फैलने से बचाव के बारे में समाधान करने की मांग की ।

इस संबंध में एक उन्हें एक ज्ञापन भी सौंपा गया, जिसमे सीवर लाइन में एक बूस्टर पंप लगाने के बारे में कहा गया हैं, जिससे गंदा पानी बैक फलो न कर सके। कमिश्नर यशपाल यादव ने इस समस्या का जल्द से जल्द निराकरण करने का आश्वासन दिया। इसके अतिरिक्त कॉलोनी से कूड़े उठाने के बारे में भी बात की गई। बातचीत के दौरान ये भी बातें सामने आई की अगले महीने से नगर निगम की गाड़ी कालोनी में आना शुरू करेगी जो वर्तमान कूड़ा उठाने वालों से सामंजस्य करके कूड़ा उठवाएँगे। उन्होंने कहा कि कुछ समस्याओ के समाधान हेतु कॉलोनी की आरडब्लूए से सहयोग लिया जाएगा। इसके अलावा लोग प्लास्टिक आदि Bio Non degradable कूडा अलग -अलग करके दें। भड़ाना के साथ एसोसिएशन के महासचिव वी. के. टंडन और सागर चौहान भी थे।

Related posts

फरीदाबाद ; सेक्टर -30 के समीप जिस शराब के ठेके को लेकर हंगामा हुआ उसे हटवा दिया गया हैं बाकि के अवैध ठेके को जल्द हटाया जाएगा, हुड्डा प्रशासक।

Ajit Sinha

फरीदाबाद : पीएम नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से हरी झंडी दिखाकर राजा नाहर सिंह मेट्रो स्टेशन से मेट्रो रेल को किया रवाना।

Ajit Sinha

फरीदाबाद डीसी यशपाल यादव ने आज कुल 32 कंटेनमेंट जोन घोषित किए हैं, जिनमें 6 नए कंटेनमेंट जोन शामिल हैं, जानिए

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x