Athrav – Online News Portal
Uncategorized फरीदाबाद

फरीदाबाद: डीटीपी इंफोर्स्मेंट एंव विजिलेंस की टीम ने आज अवैध कालोनी में बने अवैध निर्माणों पर चलाया बुल्डोजर।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: डीटीपी इंफोर्स्मेंट एंव विजिलेंस की टीम ने आज गांव खंडवाली में अवैध रूप से लगभग एक एकड़ जमीन पर विकसित की जा रही एक कालोनी में भारी तोड़फोड़ की कार्रवाई को अंजाम दिया गया। ये तोड़फोड़ की कार्रवाई भारी पुलिस बल के साए में की गई हैं। इस तोड़ फोड़ की कार्रवाई के वक़्त ड्यूटी मजिस्टेट के रूप में स्वंय डीटीपी इंफोर्स्मेंट राजेंद्र टी शर्मा मौजूद थे। 

डीटीपी इंफोर्स्मेंट राजेंद्र टी शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि उन्हें लम्बें समय से शिकायतें मिल रही थी, कि गांव खांडवली में लगभग एक एकड़ जमीन पर एक कालोनी को अवैध रूप से विकसित की जा रही हैं। इस अवैध कालोनी में अवैध रूप से दो अवैध रिहायशी निर्माण, पांच डीपीसी व बाउंड्रीवाल व रोड नेटवर्क बनाए हुए हैं। उनका कहना हैं कि इस शिकायत को उन्होनें संबंधित कनिष्ठ अभियंता से जांच करवाई तो, शिकायत बिल्कुल सही निकली। इसके उपरांत उन्होनें आज का समय तोड़फोड़ की कार्रवाई के लिए निश्चित की गई थी।  आज उनकी मौजूदगी में उनकी टीम ने एक अर्थमूभर मशीन की सहायता से ध्वस्त कर दिया हैं। तोड़फोड़ की देखरेख कनिष्ठ अभियंता ॐ प्रकाश और अमित कुमार कर रहे थे। जबकि वह स्वंय अपने टीम का नेतृत्व कर रहे थे।     

Related posts

फार्म हाउस कॉलोनी में डीटीपी एनफोर्समेंट जिला पलवल की टीम ने की भारी तोड़फोड़ की कार्रवाई को दिया अंजाम।

Ajit Sinha

भाजपा का कार्यकारिणी प्रशिक्षिण शिविर 15 जुलाई से फरीदाबाद में, केंद्र और प्रदेश सरकार की उपलब्धि पहुंचाए घरों में।

Ajit Sinha

फरीदाबाद:ग्रीन फील्ड छठ पूजा समिति द्वारा आयोजित “छठ पूजा” में केंद्रीय सहकारिता राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने की शिरकत-वीडियो देखें।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x