Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद: प्रॉपर्टी व प्रॉपर्टी के मिलने वाले लाखों रुपए के लिए घर की बड़ी बहु ने अपनी सास की गला दबा कर हत्या कर दी -पकड़ी गई।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: प्रॉपर्टी व प्रॉपर्टी बिकने के बाद लाखों रुपए अपने छोटे बेटे को देना चाहती थी, उससे पहले ही घर  की बड़ी बहु ने अपनी सास की गला दबाकर व छाती पर मुक्के से चोट मारकर हत्या कर दी। यह सनसनीखेज वारदात गत 16 मार्च -2026 की है। इस मामले में थाना सदर बल्लभगढ़, फरीदाबाद में एक एफआईआर दर्ज की गई थी। आज रविवार को डीएलएफ क्राइम ब्रांच, फरीदाबाद की टीम ने आरोपित बहु को गिरफ्तार किया है। मरने वाली सास का नाम ओमबती है। 

पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि भीकम कॉलोनी, फरीदाबाद निवासी एक महिला ने थाना सदर बल्लभगढ़, फरीदाबाद में दी अपनी शिकायत में बताया कि उसकी सास ओमबती उसके जेठ व जेठानी के साथ गांव मच्छगर , फरीदाबाद में रहती थी। उसकी सास की गत 16 मार्च 2026 को मृत्यु हो गई थी। आस पास पताही करने उपरांत शक है कि उसकी सास की हत्या उसकी जेठानी व जेठ ने की है। जिस शिकायत पर थाना सदर बल्लभगढ़, फरीदाबाद में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया।

पूछताछ में सामने आया कि मृतका की कुछ प्रॉपर्टी बिकने वाली थी जिससे मिले रुपयों को वह अपने छोटे बेटे अमित को देना चाहती थी तथा जिस घर में वह रह रही थी उसको भी अपने छोटे बेटे अमित को देना चाहती थी। जिस पर  उसकी बड़ी बहु ने 16 मार्च को पीड़िता ओमबती का गला दबाकर व छाती पर मुक्के मारकर उसकी हत्या कर दी। जिसको सोमवार को न्यायालय में पेश कर आगामी कार्रवाई की जाएगी.

Related posts

फरीदाबाद : रेलवे अंडर पास में भरे हुए बारिश के पानी में घंटों फंसी रही ग्रीन फील्ड कालोनी की नेहा,भगवान बन कर आए लोगों ने जिंदगी बचाई।

Ajit Sinha

फरीदाबाद:3 अक्टूबर को सायं 6 बजे बंद होगा विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार : जिला निर्वाचन अधिकारी

Ajit Sinha

ऑटो चालक ने ऑटो चलाने से क्या मना किया, उसने अपने साथी शूटर से गोली मारकर हत्या करवा दी,अरेस्ट।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x