Athrav – Online News Portal
चंडीगढ़ फरीदाबाद हरियाणा

फ़रीदाबाद एस्टेट एजेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन का एक प्रतिनिधि मंडल ने हरियाणा के शहरी स्थानीय निकाय मंत्री विपुल गोयल से चंडीगढ़ में मुलाकात की.


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
चंडीगढ़:आज बुधवार को फ़रीदाबाद एस्टेट एजेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन का एक प्रतिनिधि मंडल और शहर की विभिन्न जगहों से आए बिल्डरों ने हरियाणा के शहरी स्थानीय निकाय मंत्री विपुल गोयल से उनके चंडीगढ़ निवास पर मुलाक़ात की.संस्था के प्रधान आकाश गुप्ता ने हरियाणा के शहरी स्थानीय निकाय मंत्री विपुल गोयल को बताया कि सरकार के आदेश होने के वावजूद भी अधिकारियों द्वारा नगर निगम व टाउन एंड कंट्री प्लानिंग में चौथी मंज़िल के नक़्शों को पास नहीं किए जाने का मुद्दा उठाया। उन्होंने हरियाणा के शहरी स्थानीय निकाय मंत्री विपुल गोयल को ये भी कहा कि ये आदेश सरकार के हाल में हुआ चुनावों का चुनावी मुद्दा होने के बावजूद भी अधिकारी नक्शों को रोक कर फ़रीदाबाद की जनता को परेशान कर रहे हैं। हरियाणा के शहरी स्थानीय निकाय मंत्री विपुल गोयल ने इस बात पर संज्ञान लेकर तुरंत टाउन एंड कंट्री प्लानिंग के उच्च अधिकारियों व नगर निगम के अधिकारियों से बातचीत करी और उनको जरूरी दिशा- निर्देश दिए और अधिकारियों को सरकार की नीतियों को तुरंत प्रभाव से लागू करने के लिए निर्देश दिए।इस मौके पर बिल्डरों में उमा शंकर गर्ग,अजय गोयल, योगेश अग्रवाल,राजपाल चौहान,अवनीश भसीन,टोनी जिंदल दीपक मंगला व अन्य काफ़ी बिल्डर लोग मौजूद थे।

Related posts

फरीदाबाद: महिला सुरक्षा के मुद्दे को लेकर महिला आयोग और पुलिस विभाग की संयुक्त बैठक का आयोजन

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: 3 पूर्व विधायकों समेत बीजेपी, जेजेपी, इनेलो और आप छोड़कर 56 नेता कांग्रेस में हुए शामिल

Ajit Sinha

फरीदाबाद: धंसी हुई सड़क को ठीक न करने वाले सम्बन्धित अधिकारी को तुरंत प्रभाव से सस्पेंड किया जाए, उसपर fir दर्ज हो।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x