Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

पुलिस से हुई मुठभेड़ इनामी बदमाश गोली लगने से घायल, लूट के मामले में फरार चल रहा था।

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट
ग्रेटर नोएडा के कोतवाली दादरी थाना क्षेत्र स्थित ओमीक्रोन के पास बुलेट सवार बदमाश और पुलिस के बीच हुई मुठभेड़ में लूट के मामले में फरार चल रहा 25 हज़ार का इनामी बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बदमाश के पास से पुलिस ने तमंचा, कारतूस और सफेद रंग की बिना नम्बर प्लेट की बुलेट मोटरसाइकिल बरामद की है।

पुलिस से मुठभेड़ के दौरान पैर में गोली लगने के बाद 25 हज़ार के इनामी बदमाश मनीष को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। एडिशनल डीसीपी ग्रेटर नोएडा ने बताया कि मनीष दादरी में मनी ट्रांसफर का काम करने वाले राकेश के साथ हुई लूट का वांछित अपराधी है। ये लूट की वारदात उसने 9 जुलाई को अपने तीन साथियों के साथ मिलकर अंजाम दिया था। पुलिस ने मनीष के 3 साथियों को 17 जुलाई को गिरफ्तार कर लिया था, जबकि मनीष फरार चल रहा था उस पर पुलिस कमिश्नरेट की तरफ से 25 हज़ार का इनाम घोषित किया गया था।

एडिशनल डीसीपी ग्रेटर नोएडा ने बताया कि आज पुलिस के मुखबिर से जानकारी मिली थी कि मनीष सफेद रंग की बुलेट मोटरसाइकिल पर किसी वारदात को अंजाम देने के फिराक में घुम रहा हैं। इसके बाद पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाया दादरी थाना क्षेत्र के ओमीक्रोन सेक्टर के पास पुलिस ने आरोपी को घेर लिया। अपने आप को घिरा देख मनीष ने पुलिस टीम पर फायर कर भागने की कोशिश की. जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली लगने से वह घायल होकर गिर पड़ा पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया और इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।

एडिशनल डीसीपी ने बताया कि पूछताछ में मनीष ने लूट की वारदात को अंजाम देने की बात स्वीकार की है और 6 महीने पहले वह कासना थाने से जेल गया था, आरोपी मनीष के कब्जे से पुलिस ने बिना नंबर प्लेट की सफेद रंग के बुलेट मोटर साइकिल, तमंचा कारतूस बरामद किया है पुलिस उसके आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटा रही है।

Related posts

हथियार तस्कर अरेस्ट, इसके कब्जे से दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने 8 पिस्तौल और दो मैगजीन बरामद किए हैं।

Ajit Sinha

गृह क्लेश के चलते पत्नी की हत्या कर पति ने ट्रेन के आगे कूदकर दे दी जान

Ajit Sinha

फरीदाबाद: क्राइम ब्रांच -30 की टीम ने सूरजकुंड स्थित एक होटल में छापेमारी कर जुआ खिला रहे 8 जुआड़ियों को किया अरेस्ट

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x