Athrav – Online News Portal
गुडगाँव मनोरंजन

फुर्सत के पल 3.0 : मंच पर फनकारों ने बिखेरी अपने हुनर की रोशनी।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
गुरुग्राम: जिला प्रशासन व नगर निगम, गुरुग्राम द्वारा कला एवं संस्कृति को प्रोत्साहन देने के लिए गठित कलाग्राम संस्था की ओर बीती देर शाम “फुर्सत के पल 3.0” रंगारंग सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया। इस इवेंट में संगीत, नृत्य, कविता और कहानी-वाचन का सुंदर संगम देखने को मिलेगा। यह कार्यक्रम ओपन एम्फीथिएटर, सेक्टर 29, गुरुग्राम में आयोजित हुआ। इस कार्यक्रम में गायन, कथक, कुचिपुड़ी, बॉलीवुड नृत्य, कविता और कहानी-वाचन जैसी विविध प्रस्तुतियाँ दर्शकों को दिखाई गई।

कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए निदेशक शिखा गुप्ता ने एमसीजी, जिला प्रशासन एवं डीआईपीआरओ के सहयोग के लिए आभार जताया। इस इवेंट के आयोजन में समर्पित समिति सदस्य मोहन कांत और सीमा सेठ तथा सांस्कृतिक प्रबंधक आकांक्षा अंशु का विशेष योगदान रहा है। गुरुग्राम शहर के कला प्रेमियों ने इस सांस्कृतिक संध्या में शामिल होकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।

Related posts

गुरुग्राम ब्रेकिंग: अब सरस मेले में लखपति दीदियां कर सकेंगी निसंकोच बिक्री

Ajit Sinha

मॉडर्न आर्ट से बदल गया लघु सचिवालय परिसर के एक कॉर्नर का लुक

Ajit Sinha

गुरुग्राम ब्रेकिंग: 12 जुलाई को लगाई जाएगी राष्ट्रीय लोक अदालत : सीजेएम रजत वर्मा

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x