Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद : जिले में पॉलिसियां सिस्टम फेल : लोग सुबह उठते हैं , लूटने और मरने के लिए, एक दिन में दो हत्याएं,बुजुर्ग से सोने की चैन को झपटा।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद ग्रीन फील्ड कालोनी में आज सुबह के वक़्त कोरियर वाला बन कर दो लूटेरे घर के प्रांगण में आए और एक बुजुर्ग महिला को नशीना पदार्थ सुंघा दिया और उनके गले से सोने का चैन झपट कर झपटमार फरार हो गए। घटना के वक़्त घर में बुजुर्ग महिला अकेली थी। इस मामले में ग्रीन फील्ड के चौकी इंचार्ज राजेश बागड़ी का कहना हैं कि अज्ञात झपटमार के खिलाफ भारतीय दंड सहिंता की धारा 379 ए के तहत मुकदमा दर्ज कर,पुलिस ने इसके आगे की जांच शुरू कर दी हैं।
वेंकटेश शर्मा का कहना हैं कि वह मकान नंबर -796 ब्लॉक बी में अपने माता -पिता के साथ रहते हैं, आज वह अपने डियूटी पर गए हुए थे और पिता फियोथरेपी कराने के लिए गए थे। उनकी मां कृष्णा शर्मा घर में अकेली थी। उनका कहना हैं कि आज सुबह 11 बजे एक शख्स बाहर सड़क पर खड़ा था और दुसरा शख्स कोरियर बन कर घर के गेट खुलवा लिया। इसके बाद उसने उनकी मां कृष्णा शर्मा से पीने के लिए पानी देने को कहा। उनका कहना हैं कि उनकी मां जैसे ही पानी लेकर उसके पास पहुंची तो उस लड़के ने उन्हें नशीला पदार्थ सुंघा दिया जिससे उनकी मां को नशा सा हो गया और इस दौरान उस लड़के ने उनकी मां कृष्णा शर्मा के गले से सात तौले का सोने की चैन झपट कर फरार हो गया।
उनकी मां कृष्णा शर्मा की बिगड़ती हालत को देखते हुए पड़ोसियों ने उन्हें फोन पर इस घटना की सूचना दी। वह कंपनी से छुट्टी लेकर घर पहुंच गए और इस घटना की सूचना ग्रीन फील्ड कालोनी पुलिस चौकी को दी। इसके बाद चौकी इंचार्ज राजेश बागड़ी मौके पर पहुंच कर मामले की जांच की। इस मामले में चौकी इंचार्ज राजेश बागड़ी का कहना हैं कि अज्ञात झपटमार के खिलाफ भारतीय दंड सहिंता की धारा 379 ए के तहत मुकदमा दर्ज कर इसके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई हैं। आज सुबह दो लड़कों की हत्याएं , एक लड़के को गोलियों से भुना ,दूसरे लड़के को डंडों से पीट कर हत्या कर दी गई। तीनों ही मामले सूरजकुंड थाने की हैं।

Related posts

फरीदाबाद: लिंग्याज़ विद्यापीठ ने सफल मेगा जॉब फेयर 2024 का आयोजन किया।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: एकतरफा प्यार में पड़े शख्स ने की गोली मारकर तृतीय वर्ष की छात्रा की हत्या- देखेँ सीसीटीवी फुटेज

Ajit Sinha

फरीदाबाद: बकाया एक करोड़ रूपए नहीं देने पर हवा फायरिंग करने हुए अपने ही पार्टनर का अपहरण कर लिया-केस दर्ज।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x