Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद: भूपेंद्रा स्टील कंपनी में आग लगने से एक वर्कर की मौत , अन्य 4 वर्कर हुए घायल, केस दर्ज। 

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: पुलिस द्वारा सेक्टर- 6 में स्थित स्टील कंपनी में लगी आग की वजह से हुई एक कर्मचारी की मौत  के मामले में मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी अपनी शिकायत में मृतक साहेब मिया की पत्नी ने बताया कि वह फरीदाबाद के सेक्टर- 6 में स्थित भूपेंद्रा स्टील कंपनी में वर्कर के तौर पर कार्यरत थे। साहेब ने मृत्यु से पहले अपनी पत्नी को बताया था कि उसकी कंपनी के अधिकारियों द्वारा उससे बिना सुरक्षा उपकरणों के कार्य करवाया जाता था।

कल साहेब की पत्नी को उसकी कंपनी से सूचना प्राप्त हुई कि कंपनी में सिलेंडर फटने की वजह से उसके पति व चार अन्य वर्कर घायल हो गए हैं जिन्हें सूर्योदय अस्पताल में भर्ती करवाया गया है जहां इलाज के दौरान कर्मचारी साहेब की मृत्यु हो गई। पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि थाना सेक्टर- 8 में कंपनी के खिलाफ आवश्यक सुरक्षा उपकरणों का उपयोग न करने के कारण हुई लापरवाही की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है और इसमें जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Related posts

फरीदाबाद : केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह के स्वच्छता के कार्यक्रम में,प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संदेश सुनने वालों की संख्या काफ़ी कम थी।

Ajit Sinha

अवैध निर्माण बनाने के एवज में 30000 रिश्वत लेने वाले ओल्ड फरीदाबाद नगर निगम के तोड़फोड़ विभाग के कर्मचारी को भेजा जेल। 

Ajit Sinha

फरीदाबाद : सेक्टर -46 में रावण 70 फुट, कुंभकरण 65 फुट, मेघनाथ 60 फुट का होगा, दशहरा में दर्शकों को मेला का दृश्य देखने को मिलेगा।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x