Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद : आगामी चुनाव में इंडियन नेशनल लोकदल की सरकार बनाओं , भाजपा सरकार को दूर भगाओं,वहीँ ब्यापारियों का भला कर सकता हैं।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद : एक राष्ट्र, एक टैक्स प्रणाली को लागू करवाने, भ्रष्टाचार मुक्त, भयमुक्त प्रदेश बनाने के लिए सभी व्यापारी भाई आने वाली 8 सितम्बर को हरियाणा बंद को कामयाब बनाएं। भाजपा सरकार को आने वाले चुनाव में हराकर इनैलो व बसपा की सरकार बनाने का कार्य करें, यह शब्द आज इण्डियन नेशनल लोकदल कार्यालय, सेक्टर -11 फरीदाबाद पर इनैलो प्रदेश अध्यक्ष अशोक अरोड़ा व इनैलो व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक कुलभूषण गोयल ने इनैलो व बसपा द्वारा आयोजित “व्यापारी सम्मेलन” में कहे।
उन्होंने कहा कि इनैलो सरकार के दौरान चुंगी खत्म करके व्यापारियों को इंस्पेक्टरी राज से मुक्ति दिलाई। व्यापारियों की आढ़त को 1.5 से बढ़ाकर 2.5 प्रतिशत किया। व्यापारियों की सुविधा के लिए फार्म एसटी-14, 14-ए और एसटी-15ए, बी, सी, डी फार्म समाप्त किए। प्लाईवुड उद्योग को ईंटों के भट्ठों की तर्ज पर एकमुश्त कर भुगतान प्रणाली की सुविधा प्रदान की। 21 जिन्सों पर मार्किट फीस 2 प्रतिशत से कम करके 1 प्रतिशत की। शो टैक्स पूरी तरह समाप्त किया तथा फिल्मों पर मनोरंजन कर 125 फीसदी से घटाकर 50 फीसदी किया। जगाधरी के बर्तन उद्योग की मांग पर अन्तर्राज्यीय बिक्रीकर पर सी फार्म की अनिवार्यता समाप्त की। अन्तर्राज्यीय स्पर्धा को ध्यान में रखते हुए मोटर वाहनों के टायर ट्यूब की बिक्रीकर की दर 12 प्रतिशत से घटाकर 8 प्रतिशत की तथा अन्य मदों पर भी इसी प्रकार की मदद की। उन्होंने व्यापारियों को आश्वासन दिया अबकी बार फिर प्रदेश में इनैलो व बसपा की सरकार बनने पर इसी प्रकार की अनेक सुविधाएं व्यापारी भाइयों को प्रदान की जाएंगी।

इस मौके पर इनैलो के जिला अध्यक्ष देवेन्द्र सिंह चौहान ने कहा कि इनैलो सरकार के दौरान उद्योंगों में शांति रही। इनैलो सरकार के दौरान व्यापारी व कर्मचारी मिल बैठ कर समस्याओं का समाधान करते थे। बाजारों में रौनक रहती थी, बाजार में कोई भी इंस्पेक्टर व्यापारी को तंग नही करता था। बाजार में कोई भी असामाजिक तत्व गलत कार्य करने से डरता था लेकिन आज उसके उलट हो रहा है कोई भी व्यापारी भाई सुरक्षित नही है असामाजिक तत्व सरे आम बाजार में घूम रहे हैं, दिन दहाड़े दुकानों को लूटा जा रहा है, असामाजिक तत्व बेखोफ होकर घूम रहे हैं। उन्होंने भी व्यापारियों से 8 सितम्बर को हरियाणा बाजार बंद को कामयाब करने की अपील की। इस मौके पर इनैलो के बल्लबगढ़ हल्के के अध्यक्ष व हरियाणा व्यापार मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष ललित बंसल ने भी व्यापारी भाइयों से 8 सितम्बर को होने वाले बन्द को सफल बनाने की अपील की। इस मौके पर इनैलो व्यापार के जिला संयोजक विष्णु सूद व बसन्त मुदड़ा ने आए हुए सभी व्यापारी भाइयों का धन्यवाद किया।

इस मौके पर देवेन्द्र सिंह चौहान, राजेन्द्र सिंह बीसला, रूपचंद लाम्बा, ललित बंसल, विष्णु सूद, बसन्त मुदड़ा, जोध सिंह वालिया, कुमारी जगजीत कौर पन्नू, पवन रावत, प्रेम सिंह धनखड़, अरविन्द सरदाना, रोहताश पहलवान, उमेश भाटी, नरेन्द्र अत्री, सुरेश मोर, रामशरण रौतेला, जीत सिंह डागर, मदन लाल आज़ाद, तेजपाल डागर, अमर नरवत, दुर्गपाल रावत, हनुमान सिंह खींचीं, देवेन्द्र मान, घासीराम भड़ाना, जे पी शर्मा, मनोज गोयल, अमर सिंह दलाल, राजेश सिंह, विजय जोशी, राजू सोलंकी, मनोज खत्री, नरेन्द्र भाटिया, हरकेश वालिया, दिलबाग सिंह, विरेन्द्र बैंसला, धीरेन भटनागर, अशोक सिंह, नरेश लखोटिया, अशोक जिंदल, मनीष राठी, एस बी सचदेवा, चंदन, जटवानी, रोहित मदान, अमरपाल विरदी, कुलवंत सिंह, बलविन्द्र शर्मा, असलम, भुवनेश्वर गर्ग, लोकेश गुप्ता, जगवीर भदौरिया, विवेक सिंगला, तरुण शर्मा, गिर्राज प्रसाद अग्रवाल, राजकुमार मंगला, ललित मित्तल, रामावतार, ओमप्रकाश, पप्पू, बलराम इत्यादि मौजूद रहे।

Related posts

फरीदाबाद:शीतलहर व कड़ाके की ठंड से बचाव के लिए जिला प्रशासन द्वारा जारी एडवाइजरी की करें पालना : डीसी

Ajit Sinha

फरीदाबाद: क्राइम ब्रांच, सेक्टर -85 की टीम ने राहगीरों के सहयोग से आज आगरा नहर में डूबती  हुई महिला की जान बचाई।    

Ajit Sinha

फरीदाबाद: बड़खल झील का जीर्णोद्धार मुंबई के मैरिन ड्राइव की तर्ज पर किया जा रहा है-डीसी बिक्रम

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
//jouptath.net/4/2220576
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x