Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद स्वास्थ्य

फरीदाबाद: प्रत्येक नागरिक कोरोना वैक्सीन लगवा कर देश हित और परिवार की सुरक्षा का फर्ज निभाए- पूर्व मंत्री विपुल गोयल।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद:सेक्टर-56, बल्लभगढ़,  फरीदाबाद के आशियाना फ्लैटो मे आज कोरोना वैक्सीन का कैम्प लगाया गया। इस मौके पर हरियाणा सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। इस पावन अवसर पर विपुल गोयल ने उपस्थित जनों को संबोधित करते हुए कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और  मुख्यमंत्री मनोहर लाल के कुशल नेतृत्व मे आज देश -प्रदेश के हर शहर में जगह- जगह कोरोना वैक्सीनेशन का अभियान चलाया जा रहा है। जिस व्यक्ति ने अभी तक अपना कोरोना वैक्सीनेशन नहीं करवाया है। वह अपने आस-पास के क्षेत्रों में चल रहे कोरोना वैक्सीनेशन कैंप में जाकर वैक्सीनेशन जरूर करें और दुसरो को भी जागरूक जरूर करे ।

पूर्व मंत्री विपुल गोयल ने आज सेक्टर- 56 और  गंगा पब्लिक स्कूल, पदम् नगर, नहरपार भारत कॉलोनी मे जितेंदर चौधरी उर्फ़ जीते पूर्व युवा जिला अध्य्क्ष भारतीय जनता पार्टी द्वारा दो जगह पर आयोजित कोरोना वैक्सिनेशन कैम्प के अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहे।पूर्व उद्योग मंत्री ने कहा कि कोरोना महामारी के कारण  बहुत से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा है। इसलिए समय पर टीकाकरण करवाए, ताकि  कोरोना महामारी की किसी भी प्रकार की लहर का सामना कोई भी व्यक्ति करने में पहले से ज्यादा सक्षम हो सके। इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को कोरोना वैक्सीनेशन करवाना चाहिए।विपुल गोयल ने कहा कि  सरकार द्वारा संपूर्ण देश में कोरोना वैक्सीनेशन की डोज विभिन्न स्थानों पर निशुल्क लगाई जा रही है इसलिए हर व्यक्ति को अपने आसपास के क्षेत्र में लग रहे कोरोना वैक्सीनेशन कैंप में जाकर वैक्सीनेशन कैंप का लाभ लेना चाहिए ताकि वह लंबे समय तक कोरोना से उत्पन्न बुरे प्रभाव से खुद को और अपने परिवार को सुरक्षित रख सके।इस अवसर पर नर्सिंग स्टाफ की टीम, पूर्व युवा जिला अध्य्क्ष जितेंदर चौधरी उर्फ़  योगेश, सुधांशु, सेक्टर 56 से प्रधान बॉबी डोगरा, धर्मपाल, साहब सिंह, करम अली, रफीक, फिरोज, आशीन खान व अन्य  लोग उपस्तिथ थे।

Related posts

फरीदाबाद : पर्यावरण मंत्री विपुल गोयल के शहर में किस तरह से कानूनी नियमों को दिखाया ठेंगा, सेक्टर – 75 में दिन में काले ही काले धुएं।

Ajit Sinha

पदभार संभालते ही अरशिन्दर चावला का सख्त संदेश: रिश्वतखोरी पर सुनियोजित प्रहार, तकनीक होगी सबसे बड़ा हथियार।

Ajit Sinha

जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की बैठक में आपदा तैयारियों को लेकर की समीक्षा

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x