Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: पुलिस कमिश्नर विकास कुमार अरोड़ा ने सेक्टर- 30 पुलिस लाइन में, जिम का किया उद्घाटन।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: सभी प्रकार के व्यायाम से संबंधित आधुनिक जिम ,कोच की निगरानी में निशुल्क पुलिस कर्मी एवं उनके परिजनों के व्यायाम  से बेहतर स्वास्थ्य के लिए सेक्टर-30 स्थित पुलिस लाइन में जिम खोला गया है।

पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि आज पुलिस आयुक्त  विकास कुमार अरोड़ा ने सेक्टर- 30 पुलिस लाइन मे जिम उद्घाटन किया। इस अवसर पर डीसीपी मुख्यालय  नीतीश अग्रवाल, एसीपी मुख्यालय विष्णु प्रसाद व अन्य पुलिस कर्मी मौजूद थे। पुलिस आयुक्त  ने जिम पुलिसकर्मियों के हवाले करते हुए कहा कि अक्सर पुलिसकर्मियों की ड्यूटी की अनियमितता और अधिक कार्य की वजह से योगा या जिम जाने का समय नहीं रहता है ,

इसलिए डीसीपी मुख्यालय  नीतीश अग्रवाल, व  एसीपी मुख्यालय विष्णु प्रसाद ने पुलिस कर्मियों के स्वास्थ्य को देखते हुए पुलिस लाइन में जिम खोलने का प्रस्ताव दिया था। उन्होंने कहां जिम खोलने का श्रेय डीसीपी नीतीश अग्रवाल  को जाता है  पुलिसकर्मियों के स्वास्थ्य के प्रति गंभीर है। एसीपी मुख्यालय विष्णु प्रसाद ने जिम बनाने में तेजी से कार्य किया।इस जिम में आधुनिक जिम के सभी यंत्र व उपकरण मौजूद है।

पुलिसकर्मी एवं उनके परिजन इसका भरपूर फायदा ले स्वस्थ रह सकते हैं। उन्होंने कहा कि प्रत्येक जवान को अपने स्वास्थ्य के लिए प्रतिदिन व्यायाम के लिए समय देना चाहिए जिससे हमारे शरीर में रोगों से लड़ने और स्वस्थ रहने की ताकत आती है।

Related posts

फरीदाबाद: क्राइम ब्रांच -17 की टीम ने आज 40 किलों गांजा के साथ चार तस्करों को किया अरेस्ट।

Ajit Sinha

फरीदाबाद : मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर से आगह करेंगे कि अन्य प्रदेशों की तरह फिल्म पदमावती पर हरियाणा में भी प्रतिबंध लगाया जाए, अम्मू

Ajit Sinha

मुख्यमंत्री के राजनीतिक सचिव अजय गौड़ सहित कई प्रशासनिक अधिकारी और कर्मचारी गण भड़ाना परिवार के दुःखों में हुए शामिल।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x