Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद राजनीतिक

फरीदाबाद: निरंतर बैठकों के क्रम में संपन्न हुई ओबीसी मोर्चे की बैठक- गोपाल शर्मा

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: आज भारतीय जनता पार्टी फरीदाबाद के नवनिर्मित कार्यालय अटल कमल में भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा की जिला कार्यकारिणी की बैठक ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष भगवान सिंह की अध्यक्षता में भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष गोपाल शर्मा  के मार्गदर्शन में संपन्न हुई।  इस अवसर पर ओबीसी मोर्चे के जिला प्रभारी श्री हरेंद्र भड़ाना, ओबीसी मोर्चा जिला महामंत्री मनोज बालियान, प्रवीण चौधरी उपस्तिथ रहे.गोपाल शर्मा ने कहा कि मोर्चों की निरंतर बैठकें चल रहीं है और इसी क्रम में आज ओबीसी मोर्चे की बैठक हुई है और ऐसे ही आगामी दिनों में सभी मोर्चों,प्रकोष्ठ और विभागों की बैठकें होती रहेंगी.

जिले के कार्यकर्ताओं को सम्पर्क और संवाद के ज़रिए संगठन को मज़बूत करने का कार्य, संगठन की मोर्चाबंदी को मजबूत रखना और अपनी सकारात्मक कार्य पद्धति से संगठन को आगे बढ़ाने का कार्य लगातार करना है और पार्टी द्वारा चल रहे 1 जून से 15 जून तक बूथ पर महा जनसंपर्क अभियान के तहत जन संवाद से 8 साल के  विकास कार्यों और योजनाओं की जानकारी लोगों तक पहुंचाकर पार्टी की छवि को और मजबूत करने का कार्य करना है।ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष भगवान सिंह ने कहा कि ओबीसी मोर्चा के कार्यकर्त्ता ज्यादा से ज्यादा लोगों को जोड़ने और पार्टी द्वारा चल रहे है

जन महा सम्पर्क अभियान के में हिस्सा लेकर अपना योगदान अवश्य दें और लोगों तक जाएँ और ज्यदा से ज्यादा पार्टी की नीतियों का प्रचार प्रसार करें व लोगों को सरकार द्वारा चलाई जा रहीं जनहितकारी व कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से जरूरतमंद लोगों को फायदा दिलाकर उनको सशक्त करने का कार्य करना है । 1 से 15 जून महा जन सम्पर्क  अभियान के तहत फरीदाबाद के सभी पदाधिकारी और कार्यकर्त्ता घर घर जाकर लोगों से सम्पर्क कर संवाद करने का कार्य कर रहे हैं उसे अधिक उत्साह,उमंग और जोश के साथ आगे बढ़ाना है और मोर्चे के प्रत्येक कार्यकर्त्ता को 100-100 लोगों से सम्पर्क कर मोदी सरकार के 8 साल के विकास कार्यों और जनहितकारी योजनाओं की जानकारी देने का कार्य करना है ।

इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष रिछपाल सैनी, सुनील पांचाल, तेज सिंह सैनी, रंजीत, राजपाल गोला , जिला कोषाध्यक्ष, पूरन सिंह बघेल, जिला आईटी प्रमुख जयनारायण प्रजापति, आईटी सेल प्रमुख सोनू सैनी,राजेश, मुजेसर मंडल अध्यक्ष नंदकिशोर वर्मा, बल्लभगढ़ मंडल अध्यक्ष जितेश प्रजापति, आदर्श नगर मंडल अध्यक्ष लाखन सिंह लोधी, डबुआ मंडल अध्यक्ष मोहित नागर, नंगला मंडल अध्यक्ष नंदकिशोर व मोर्चे के जिला व मंडल अध्यक्ष उपस्थित रहे |

Related posts

एफपीओ और फसल बीमा योजनाओ के नाम पर किसानों से धोखा करके बड़े घोटालों को दिया अंजाम- हुड्डा

Ajit Sinha

फरीदाबाद : फर्जी बिल के जरिए करोड़ों रुपए के घपले व बिजनेस मेन को बदमाम करने वाले रबड़ व्यापारी सहित दो व्यापारी गिरफ्तार,गया जेल।

Ajit Sinha

6000 करोड़ का कोयला घोटाला: लगभग 60 लाख टन कोयला, दूसरे राज्यों के उद्योगों को 4 गुना दामों में बेच दिया-कांग्रेस।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x