Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद : पुलिस कमिश्नर अभिताभ सिंह ढिल्लो ने जानभावनाओं का किया सम्मान, क्लीन चिट मिलने एसीपी राजेश चेची को बुला लिया जाएगा।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: गांव फरीदपुर में हुए मर्डर के मामले में क्राईम ब्रांच एसीपी राजेश चेची पर सबूत मिटाने के लगे आरोपों के बाद फरीदाबाद से दूसरे शहर के लिए किए गए तबादले को लेकर शहर की दर्जनों समाजसेवी संस्थाओं के सैंकडों लोगों ने पुलिस आयुक्त अभिताभ सिंह ढिल्लो से मुलाकात की और उन्हें वापिस शहर में बुलाने की मांग की, जिसपर सीपी ने लोगों को जवाव देते हुए कहा कि आरोपों की अभी जांच की जा रही है जांच पूरी हो जाने के बाद उन्हें वापिस फरीदाबाद बुला लिया जाएगा ।
अधिकारी एक शहर से दूसरे शहरों में तो आते जाते रहते हैं मगर फरीदाबाद में क्राईम ब्रांच एसीपी राजेश चेची के तबादले के बाद पूरा शहर दुखी और गुस्से में हैं जिसका एक नजारा सैक्टर -21 सी फरीदाबाद पुलिस आयुक्त के कार्यालय के समाने देखने को मिला जहां शहर की दर्जनों संस्थाओं के सैंकडों समाजसेवी मौजूद हुए और राजेश चेची को वापिस शहर में बुलाने की मांग की जिसमें पदम् श्री आवार्ड से सम्मानित डा. ब्रह्मदत्त, अनशनकारी बाबा रामकेवल और आरटीआई एक्टिविश वरूण शौकंद मौजूद रहे हैं। इस बारे में सामजसेवियों से बात की गई तो उन्होंने बताया कि उनकी पुलिस आयुक्त से मुलाकात हुई है जिसमें उन्हें पता लगा है कि फरीदपुर के मर्डर केस में उनपर सबूत मिटाने के आरोप लगे हैं जिसकी विभागीय जांच की जा रही है जिसके लिए उन्हें दूसरे शहर में भेजा गया है,इस मामले की पूरी जांच हो जाने के बाद अगर उन्हें क्लीन चिट मिलती है तो वापिस फरीदाबाद में बुला लिया जाएगा । वहीं,अनशनकारी बाबा रामकेवल ने कहा कि राजेश चेची जैसे अधिकारियों की उनके फरीदाबाद को जरूरत है इस लिए पूरा शहर उनके जाने से दुखी है मगर उन्हें उम्मीद है कि जो आरोप उनपर लगे हैं वो बेबुनियाद है इसलिए जल्द राजेश चेची वापिस फरीदाबाद में नौकरी के साथ समाजसेवा करेंगे।

Related posts

शहर के दिग्गजों ने आज सबसे पहले पूरे परिवार के साथ वोट डाला, लोगों को प्रेरित किया जमकर वोट करे।

Ajit Sinha

फरीदाबाद : गोछी गांव के सड़कों लोगों ने अपने -अपने हाथों में जुते -चप्पलों को लेकर आज नगर निगम मुख्यालय पर जमकर प्रदर्शन किया।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: परिवार पहचान पत्र में अधिकारी गंभीरता से करे कार्य : डीसी विक्रम सिंह

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x