Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: माता अमृता अस्पताल आएंगे पीएम नरेंद्र मोदी, विधायक राजेश नागर ने किया दौरा

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: ग्रेटर फरीदाबाद स्थित माता अमृता अस्पताल में 24 अगस्त को पीएम नरेंद्र मोदी के आगमन से पूर्व स्थानीय विधायक राजेश नागर ने दौरा किया। उन्होंने अस्पताल प्रबंधन से उनके यहां उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली और उन्हें पेश आने वाली समस्याओं की भी जानकारी ली।विधायक राजेश नागर ने प्रबंधन देख रहे स्वामी निजामृतानंद पुरी के साथ अस्पताल परिसर का दौरा किया। उन्होंने स्वामी जी से अस्प्ताल की व्यवस्था के बारे में पता किया। वहीं अस्पताल को किसी भी प्रकार की प्रशासनिक सहायता के लिए निशंकोच बताने की बात कही। नागर ने कहा कि इतना बड़ा अस्पताल हमारे तिगांव विधानसभा क्षेत्र में बन रहा है, 

जिसके पूरी तरह से तैयार होने के बाद स्थानीय लोगों को बड़ी संख्या में रोजगार प्राप्त होगा, वहीं आस पास क्षेत्र में व्यापार में भी बढ़ोतरी होगी। स्वामी निजामृतानंद ने उन्हें पेश आ रही बिजली, पानी और सडक़ मार्ग की समस्याओं के बारे में बताया। जिसे जल्द से जल्द पूरा करने की उन्होंने मांग रखी। जिस पर विधायक राजेश नागर ने कहा कि वह सभी समस्याओंं को प्राथमिकता के आधार पर दूर करेंगे। नागर ने कहा कि वह जल्द ही अधिकारियों के साथ भी अस्पताल व आसपास क्षेत्र का मौका मुआयना करेंगे। जिससे कि जल्द से जल्द दूर दराज से आने वाले लोगों को बेहतर वातावरण प्रदान किया जा सके।गौरतलब है कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 24 अगस्त को अमृता इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस में आ रहे हैं। जिसके पहले अस्पताल प्रबंधन अपनी तैयारियों में लगा है वहीं प्रशासन से भी मदद की उम्मीद कर रहा है।

इस पर विधायक राजेश नागर ने कहा कि अस्पताल प्रबंधन को भरपूर प्रशासनिक मदद मिलेगी और उन्हें किसी प्रकार की समस्या पेश नहीं आने दी जाएगी।अमृता मठ की प्रमुख माता अमृतानंदमयी इसी महीने अस्पताल आ जाएंगी और सभी कार्यों को अंतिम रूप देंगी। प्रबंधन माता के आने से पहले लगभग सभी कार्यों को पूरा करने में जुटा है। स्वामी निजामृतानंद पुरी ने बताया कि हर दिशा से अस्पताल पहुंचने के लिए सडक़ मार्ग को दुरुस्त किया जाए। विधायक राजेश नागर ने विकास संबंधी सभी समस्याओं को वह दूर करवाएंगे। नागर ने कहा कि वह सभी कार्यों को तेज गति से करवाने के लिए मुख्यमंत्री मनोहर लाल से बात करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि हम तिगांव क्षेत्र को शिक्षा, स्वास्थ्य के क्षेत्र में अग्रणी बनाने में जुटे हैं और इस कार्य में सभी संस्थानों एवं व्यक्तियों के लिए हमेशा उपलब्ध हैं। 

Related posts

फरीदाबाद : चलती स्कार्पियो में गैंगरेप का मामला : 30 घंटों के बाद भी पुलिस के हाथ खाली, रात तक कोई खबर आ सकता हैं सीपी हनीफ कुरैशी।

Ajit Sinha

हरियाणा में मतदाताओं को घर बैठे तमाम जानकारियां देने के लिए राज्य निर्वाचन कार्यालय द्वारा 7 एप तैयार किए

Ajit Sinha

5 के नकली सिक्के के मामले में हिसार से एक टोल मैनेजर शीशपाल को 5 लाख के नकली सिक्कें के साथ किया गिरफ्तार।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x