Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद व्यापार

फरीदाबाद: सुभाष गोयल बने अग्रवाल सभा,ओल्ड फरीदाबाद के अध्यक्ष

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: अग्रवाल सभा (रजि.) ओल्ड फरीदाबाद के नवनियुक्त पदाधिकारियों का वरिष्ठ कांग्रेसी नेता लखन कुमार सिंगला ने अपने ओल्ड फरीदाबाद स्थित कार्यालय पर फूल माला पहनाकर तथा मुंह मीठा कराकर उनका स्वागत किया। इस मौके पर लखन कुमार सिंगला ने अग्रवाल सभा के नवनियुक्त प्रधान सुभाष गोयल, वरिष्ठ उप-प्रधान धर्मवीर गुप्ता, उपप्रधान प्रशांत, महासचिव महेश सिंघल, कोषाध्यक्ष महेश चंद गुप्ता को बधाई देते हुए कहा कि समाज के लोगों ने  जो विश्वास व जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी है, उसे वह पूरी निष्ठा से निभाते हुए व्यापारियों व दुकानदारों के हितों में कार्य करेंगे।

सिंगला ने कहा कि अग्रवाल सभा ने सदैव दुकानदार व व्यापारियों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है और अब नए पदाधिकारी भी मार्किट के दुकानदारों व व्यापारियों की समस्याओं को समय-समय पर प्रशासन के समक्ष उठाकर उनका निवारण करवाने में अपनी भागेदारी निभाएंगे। इस दौरान नवनियुक्त पदाधिकारियों ने लखन कुमार सिंगला का भी मुंह मीठा कराते हुए कहा कि सिंगला परिवार दसियों वर्षाे से क्षेत्र के लोगों की सेवा में समर्पित है और आगे भी वह इस परिवार के साथ जुडकर व्यापारियों व दुकानदारों की हर समस्या का समाधान करवाने के लिए प्रयासरत रहेेंगे।

गौरतलब है कि अग्रवाल सभा (रजि.) ओल्ड फरीदाबाद के 2022 के सम्पन्न चुनावों में प्रधान पद पर सुभाष गोयल, सतीश सिंघल, मनोज अग्रवाल ने चुनाव लड़ा जिसमें कुल 42 मतदाताओं की वोट से चुनाव होना था और उनमें सुभाष गोयल ने सर्वाधिक 40 वोट हासिल किए, जबकि सतीश सिंघल तथा मनोज अग्रवाल को एक-एक वोट ही मिला। वही वरिष्ठ उपप्रधान पद के उम्मीदवारों में धर्मवीर गुप्ता को सर्वाधिक 40 वोट मिले, जबकि एसके गोयल को दो वोट ही मिले। उप – प्रधान पद पर निर्विरोध प्रशांत, महासचिव के पद पर महेश सिंघल तथा कोषाध्यक्ष के पद पर महेश चंद गुप्ता चुने गए।

Related posts

फरीदाबाद: लगन सगाई में आए लकड़ों ने सबक सिखाने व दबदबा स्थापित करने के उद्देश्य से घर के बाहर दो फायरिंग करके हुए थे फरार-पकड़े गए।

Ajit Sinha

जागो नगर निगम जागो, अब तो बारिश का मौषम आ गया,कुछ तो नालियों की सफाई कर लो: पराशर

Ajit Sinha

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने 2500 करोड़ रूपए के हेरोइन के साथ 4 अरेस्ट, दो को फरीदाबाद के एक सोसाईटी से पकड़ा ।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x