Athrav – Online News Portal
अपराध गुडगाँव

वेयरहाउस के केयरटेकर का अपहरण करके मारपीट करने के मामले में 4 अरेस्ट

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
गुरुग्राम: थाना फरुखनगर , गुरुग्राम की टीम ने आज वेयरहाउस के केयरटेकर का अपहरण करके मारपीट करने के मामले में चार आरोपितों को अरेस्ट किया हैं। पुलिस वारदात में इस्तेमाल की दो गाड़ियां भी बरामद कर ली हैं। इस वारदात को आरोपियों ने रंजिशन अंजाम दिया था।

पुलिस प्रवक्ता के मुताबिक गत 2-3 जुलाई .2022 की रात को थाना फरुखनगर में एक सूचना मिली कि एक वेयरहाउस के केयरटेकर को कुछ लोग अपहरण करके ले गए। इस सूचना पर थाना फरुखनगर की पुलिस टीम तुरन्त घटनास्थल पर पहुंच गई जहां पर जयवीर ने बताया कि गत 2 जुलाई 2022 को रात समय करीब 8 बजे वेयर हाउस के मेन गेट पर गाड़ी में तीन-चार व्यक्ति आए और केयरटेकर जीवनलाल को जबरदस्ती गाड़ी में बैठाकर ले गए। इस सम्बन्ध में सम्बन्धित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।

उनका कहना हैं कि इस मामले में पुलिस थाना फरुखनगर, गुरुग्राम की टीम ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए वेयरहाउस के केयरटेकर का अपहरण करने वाले 4 आरोपियों को अरेस्ट कर लिया । अरेस्ट आरोपियों के नाम *पुष्पेन्द्र राठी, जयप्रकाश उर्फ जे.पी., राहुल तिवारी व योगेश यादव* हैं । पुलिस टीम द्वारा कल 03 जुलाई 2022 को आरोपी पुष्पेंद्र को सेक्टर-92, गुरुग्राम से तथा अन्य 3 आरोपियों को फरुखनगर से अरेस्ट किया गया। पूछताछ में ज्ञात हुआ कि जीवनलाल जिस वेयर हाउस में केयरटेकर का काम करता है उसमें आरोपी पुष्पेंद्र द्वारा सिक्योरिटी का ठेका लिया हुआ है। जीवनलाल आरोपी पुष्पेंद्र को वेयर हाउस के पिछले हिस्से में सुरक्षाकर्मी ना होने के बारे कहता था। इस बात को लेकर इनकी आपस में कहासुनी भी होती रहती थी। इस रंजिश में पुष्पेंद्र ने अपने साथियों के साथ मिलकर केयरटेकर का अपहरण कर लिया तथा उसके साथ मारपीट की। आरोपियों द्वारा उपरोक्त *वारदात में प्रयोग की गई 2 गाड़ियां व डण्डा आरोपियों के कब्जा से बरामद* किए गए हैं। आरोपियों को आगामी कार्रवाई के लिए अदालत के सम्मुख पेश किया जाएगा। अभियोग अनुसंधान अधीन है।

Related posts

फरीदाबाद: सैनिक कालोनी में साईकिल को हटा कर स्कूटी खड़ी करने को लेकर हुए झगड़े में,लड़की ने कुत्ता से मां-बेटे को कटवाया- देखें वीडियो

Ajit Sinha

नकली इंस्टाग्राम अकाउंट पर लड़कियों की अश्लील तस्बीरें पोस्ट करने की धमकी देने के आरोपित रेस्तरां का कैशियर अरेस्ट।

Ajit Sinha

गर्भवती महिला से घर में घुस जबरन बलात्कार करने के आरोपी रिश्तेदार को पुलिस ने किया गिरफ्तार 

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x