Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: निवर्तमान विधायक राजेश नागर बोले: बड़े मार्जिन से विधानसभा चुनाव जीतने जा रहे है।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद :तिगांव विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी एवं निवर्तमान विधायक राजेश नागर ने आज  मतदान के अगले दिन कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर पूरे दिन की समीक्षा की। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं एवं सहयोगियों के साथ मतदान के दिन की व्यवस्था और घटनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी ली और दो दिन बाद आने वाले चुनाव नतीजे को लेकर आगे की रणनीति बनाई। नागर ने उन्हें कहा कि हम बड़े मार्जिन से चुनाव जीतने जा रहे हैं लेकिन सभी का व्यवहार सभी के साथ अच्छा होना चाहिए। चुनाव जीतने के बाद पूरे तिगांव विधानसभा क्षेत्र की जनता हमारी जनता है। जिसने हमें वोट दिया है वह भी और जिसने वोट नहीं दिया है वह भी हमारे क्षेत्र के मतदाता हैं और हमें अपने पूरे क्षेत्र का विकास करवाना है। नागर ने कहा कि एग्जिट पोल हमेशा सही नहीं होते हैं इसलिए एग्जिट पोल के नतीजे को देखकर किसी प्रकार का भ्रम मन में ना पालें। नागर ने उन्हें कहा कि प्रदेश में भाजपा की तीसरी बार डबल इंजन सरकार बनने जा रही है, इसमें कहीं कोई शक की गुंजाइश नहीं है। हम चुनाव जीतने के बाद बड़ी विनम्रता के साथ क्षेत्र की जनता का आभार व्यक्त करेंगे। आप सभी लोगों ने बहुत अथक प्रयास कर अपनी सीट जीतने की दिशा में कार्य किया है, इसके लिए आप सभी के प्रति भी मैं नतमस्तक हूं और तिगांव की देवतुल्य जनता का भी आभार व्यक्त करता हूं। 

Related posts

फरीदाबाद:कॉलेज के विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा देने का काम करें लैक्चरार : कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा

Ajit Sinha

फरीदाबाद: स्टेट विजिलेंस ब्यूरो की टीम ने नगर निगम के एक क्लर्क को 8000 रूपए रिश्वत लेते हुए अरेस्ट किया हैं।

Ajit Sinha

फरीदाबाद प्रशासन ने कंट्रोल रूम, जिले के लोगो को कोरोना वायरस से सुरक्षा व सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x