Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: भूपानी एक्सटेंशन में धूमधाम से मनाया गया छठ पर्व



अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद,भूपानी एक्सटेंशन,बाबा मोहन राम मंदिर के पास छठ पूजा समिति द्वारा छठ पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर समाजसेवी कुसुम भाटी मुख्य रूप से मौजूद थी। इस अवसर पर पूर्वांचल समाज के हजारों लोगों ने डूबते सूरज को अर्क देकर पूजा अर्चना की। इस मौके पर कुसुम भाटी ने कहा कि छठ पर्व पूर्वांचल समाज के हिंदुओं का सबसे बड़ा पर्व होता है। उन्होनें कहा कि लोगों के लिए छठ पूजा एक विश्वास का प्रतीक माना जाता है जो उनकी भावना पूर्जा अर्चना करते समय प्रकट होती है। उन्होनें कहा कि भविष्य पुराण में बताया गया है कि सूर्य भगवान की पूजा और इन्हें अर्घ्य देने से स्वर्ग लोक की प्राप्ति होती है। सूर्य देव को नमस्कार करने से भी सभी देवी देवताओं को नमस्कार हो जाता है।

Related posts

फरीदाबाद: ग्रीन फील्ड में यूआईसी ने ढेड़ लाख रुपए की लागत से बदलवाई वाटर पाइप लाइन, 200 घरों में पहुंचाई पानी, बड़ी राहत।

Ajit Sinha

ब्रेकिंग न्यूज़: हरियाणा सरकार ने पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे  जिलों में मौजूद रहें और अवकाश पर न जाएं।

Ajit Sinha

साइबर सुरक्षा में देशभर में अग्रणी हरियाणा पुलिस साइबर अपराध नियंत्रण ने किए उल्लेखनीय कार्य, हो रही सराहना

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x