Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

प्रेमी युगल ने जहर खाकर दी जान, सडक के किनारे मिला दोनों का शव, पुलिस जांच में जुटी


अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
ग्रेटर नोएडा की दादरी थाना क्षेत्र में एक युवक और युवती मिलने से हड़कंप मच गया। शव सड़क के किनारे पडा हुआ था और पास में एक बाइक और थैला भी पड़ा हुआ था. सूचना मिलते ही थाना दादरी की पुलिस टीम और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए और फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड टीम घटना स्थल का जांच कर रही है. पुलिस अधिकारियों का कहना है, मामला प्रेम प्रसंग का है जिसमें प्रेमी युगल ने जहर खाकर सुसाइड किया है। जुगल प्रेमी की पहचान बुलंदशहर निवासी के रूप में हुई है. सडक के किनारे घास पर पडा हुआ शव और मौके पर जांच कर रही पुलिस की टीम, घटना की गंभीरता को देखते हुए एडिशनल सीपी शिवहरि मीणा और डीसीपी ग्रेटर नोएडा फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और घटना स्थल का मुआयना किया. एडिशनल सीपी शिवहरि मीणा ने बताया कि फोरेंसिक टीम के द्वारा घटनास्थल के निरीक्षण के दौरान आस पास वोमेटिंग (उल्टियां) होना पाया गया है, प्रथम दृष्टया जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या करना प्रतीत हो रहा है, शिवहरि मीणा ने बताया कि युवक युवती जनपद बुलंदशहर के रहने वाले है, दोनों के परिजन मौके पर मौजूद है। मृतक युवक के भाई द्वारा अवगत कराया गया है कि युवक द्वारा उसके मोबाइल फोन पर आत्महत्या करने के सम्बन्ध में मैसेज किया गया था, मैसेज को मृतक के भाई द्वारा पुलिस को उपलब्ध करा दिया गया है। पुलिस ने दोनों शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। और सभी बिंदुओं पर गहनता से जांच की जा रही है।

Related posts

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट की क़्वालिटी व टाइम लाइन की निगरानी करेंगी इंजीनियर्स इंडिया लिमिटेड कम्पनी

Ajit Sinha

बाल सुधार गृह में बने आइसोलेशन वार्ड का लोहे का दरवाजा तोड़कर तीन बाल अपचारी फरार, दो पकड़े गए

Ajit Sinha

फर्जी आर्मी कैप्टन ने लोन की रकम हड़पी, पुलिस ने किया गिरफ्तार, 7 दिनों के पुलिस रिमांड पर 

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x