Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद: ग्रीन फील्ड कॉलोनी में चाकू की नोक पर सोने की चैन लूटने के मामले में एक और आरोपित चढ़ा पुलिस के हत्थे।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: गत 17 अप्रैल को थाना सूरजकुंड क्षेत्र के अंतर्गत ग्रीनफील्ड कॉलोनी में चाकू की नोक पर सोने की चैन लूट के मामले में अपराध शाखा सेक्टर-48 की टीम ने कार्रवाई करते हुए कल 3 मई रविवार को एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। जिसका नाम सैफ कुमार निवासी राम नगर-1, जयपुर (राजस्थान) है। जिसके पूर्व में भी आपराधिक रिकार्ड रहा है, जिसके विरुद्ध दिल्ली व राजस्थान में आर्म्स एक्ट, लूट व मारपीट के 3 मामले दर्ज हैं।

पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि उसने अपने साथी साजिद कुरैसी के साथ मिलकर गत 17 अप्रैल को चाकू के बल पर लूट की वारदात को अंजाम दिया था। वारदात के बाद दोनों मौके से फरार हो गए थे। जिनसे फरीदाबाद में 8 लूट की वारदातों का खुलासा हुआ है।। आरोपित के साथी साजिद कुरैसी को एक अन्य मामले में 2 मई को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।सैफ कुमार जयपुर स्थित एक सिगरेट बनाने वाली कंपनी में मार्केटिंग का कार्य करता है। पुलिस ने आरोपित को न्यायालय में पेश कर 4 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।गौरतलब है कि गत 17 अप्रैल की रात मोटरसाइकिल सवार 2 बदमाशों ने चाकू के बल पर ग्रीनफील्ड कॉलोनी में सोने की चैन लूटने की वारदात को अंजाम दिया था। अमरदीप कुमार निवासी ग्रीनफील्ड कॉलोनी की शिकायत पर थाना सूरजकुंड में मामला दर्ज किया गया था।

Related posts

तीन एनकाउंटर में 25 हजार के इनामी समेत 5 बदमाश घायल, लूटी गई लग्जरी कारें और हथियार बरामद।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: अवैध रूप से लिंग जांच करने व पीएनडीटी एक्ट का उल्लंघन करने वाले अल्ट्रासाउंड केंद्रों पर कार्रवाई होगी तेज : सीएमओ

Ajit Sinha

फरीदाबाद: ग्रीन फील्ड में आयोजित भव्य दुर्गा पूजा महोत्सव में “डांडिया’ की धूम, हजारों महिलाएं और पुरुष हुए शामिल-वीडियो देखें।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x