Athrav – Online News Portal
नोएडा

रफ्तार का यह जुनून एक हंसते-खेलते परिवार पर भारी पड़ा ट्रक और वैगनआर कार के बीच हुई भीषण भिड़ंत में तीन लोगों की दर्दनाक मौत।


अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
ग्रेटर नोएडा के स्थित ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस वे पर रफ्तार का यह जुनून एक बार फिर एक हंसते-खेलते परिवार पर भारी पड़ा, जब एक तेज रफ्तार ट्रक और वैगनआर कार के बीच हुई भीषण भिड़ंत में एक महिला समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। इस हादसे में एक मासूम बच्ची भी घायल हुई है, जिसका इलाज फिलहाल अस्पताल में चल रहा है। भीषण सड़क हादसे की यह तस्वीर ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे की है, जहाँ राजस्थान के भीलवाड़ा से बनारस जा रहा एक परिवार हादसे का शिकार हो गया। घटना दादरी कट से गाजियाबाद की ओर शाहपुर अंडरपास के पास की है। तेज रफ्तार ट्रक ने वैगनआर कार को इतनी जोरदार टक्कर मारी कि कार पलटकर बैरिकेडिंग से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और मौके पर ही चीख-पुकार मच गई।

हादसे की सूचना मिलते ही थाना दादरी पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लिया। शुरुआती जांच में सामने आया है कि पीछे से आ रहे ट्रक ने लापरवाही और तेज रफ्तार की वजह से कार को टक्कर मारी। हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर मौके से फरार हो गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और फरार ट्रक चालक की तलाश जारी है। आरोपी की तलाश के लिए पुलिस की टीमें गठित कर दी गई हैं। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालकर आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Related posts

रेमदेसीविर इंजेक्शन ब्लैक करता हुआ एक शख्स गिरफ्तार,105 वायल्स रेमदेसीविर इंजेक्शन, 1 लाख 54 हज़ार कैश बरामद

Ajit Sinha

ऑनलाइन ऐप के जरिए आईपीएल मैच पर लोगों से सट्टा लगा रहे 7 सट्टेबाज गिरफ्तार

Ajit Sinha

नोएडा के पर्थला चौक पर ऑटो से उतर कर फिर फरार हुआ विकास दुबे, मीडिया के सामने कर सकता है सरेंडर

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x