Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

मिट्टी में दबी मिली लड़की की लाश, हत्या की आशंका,पुलिस कर रही हैं आसपास के लोगों से पहचान की कोशिश 

दिल्ली से सटे नोएडा एक्सटेंशन में गैलेक्सी वेगा हाउसिंग सोसायटी के पास एक ऐसा मामला सामने आया है जहां मिट्टी में दबी हुई एक लड़की का शव मिला है. पुलिस ने लड़की की लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस लाश की पहचान कराने की कोशिश कर रही है लेकिन अब तक लाश की शिनाख्त नहीं हो पाई है.दरअसल, यह मामला नोएडा के बिसरख थाने का है. पुलिस को आशंका है कि लड़की का कत्ल कर लाश को ठिकाने लगाने के मकसद से यहां लाया गया और उसके बाद मिट्टी के अंदर दफना दिया गया. पुलिस को जो लाश मिली है उसकी उम्र करीब 15 साल के आसपास है.

खुदाई के दौरान मिट्टी में दबी हुई लाश की खबर मिली तो पुलिस मौके पर पहुंची और लाश को अपने कब्जे में ले लिया. जिला पुलिस ने आसपास के इलाकों को और लाश के पास से मिली हुई चीजों की सूचना पड़ोसी ज़िलों से भी साझा की है. ऐसी किसी लड़की की गुमशुदगी दर्ज हुई तो संभव है कि लाश की शिनाख्त हो जाए.इसके अलावा आसपास के थानों में जांच करवाई जा रही है. साथ ही पिछले दिनों इस उम्र की लड़कियों की गुमशुदगी की जानकारी लेने के लिए डेड बॉडी की फोटो ही नोएडा से सटे ज़िलों और थानों को भेज दी गई है.

Related posts

हरियाणा: राज्य चौकसी ब्यूरो ने उप निरीक्षक महेन्द्र सिंह के खिलाफ 20,000 रूपए की रिश्वत लेने का मुकदमा दर्ज

Ajit Sinha

हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज ने आज गुरूग्राम में कानून व्यवस्था की स्थिति का लिया जायजा

Ajit Sinha

नॉएडा: धनौरी वेट लैंड में वाइल्ड लाइफ फोटोग्राफर से हथियारों के बल लाखों के कैमरे लूटे, केस दर्ज।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!