Athrav – Online News Portal
Uncategorized फरीदाबाद

फरीदाबाद : जिस पर कृपा राम करें वो पत्थर भी तर जाते हैं

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 

फरीदाबाद : कल रात विजय रामलीला कमेटी के एहतिहासिक  और पौराणिक मंच पर प्रथम दृश्य में हनुमान ने पत्थर पर राम नाम अंकित किया और उन पत्थरों से नल नील द्वारा सेतु बांधा गया जिस पर चढ़ कर सेना सहित राम जी पार उतरे। उसके बाद लंका की हदूद से विभीक्षण को देश निकाल दिया गया।

विभीक्षण राम जी की शरण मे आए  जहाँ राम जी ने उनका राज तिलक कर उसको लंकापति घोषित किया। इसके बाद 6 माह से सोये कुम्भकर्ण को गाजे बाजो के साथ उठाया गया । अंतिम और मुख्य दृश्य रहा जहां जंग से पहले दूत बनाकर भेजे गए अंगद और रावण में हुआ जम के सम्वाद। अंगद बने वैभव लरोइया ने किया दमदार सम्वाद वहीं दूसरी ओर रावण बने टेकचन्द ने भी नहीं छोड़ी कसर। दोनो के बीच डॉयलोग्स पर बजी ज़ोरदार तालियां। आज इसी मंच पर दिखाई जाएगी लक्ष्मण मूर्छा और कुंभकर्ण वध।

Related posts

अमृता अस्पताल, फरीदाबाद में एएचपीआई हरियाणा चैप्टर की पहली बैठक आयोजित हुई।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: जीवन में स्थिरता सबसे ज्यादा जरूरी- आईएएस मीर मोहम्मद

Ajit Sinha

हरियाणा में अब मेयर कर सकेंगे ग्रुप सी और डी के कर्मचारियों को निलंबित

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x